प्लेसेंटा प्रिविया के लक्षण क्या है?

9 Likes Comment Views : 1102

Placenta previa 

प्लेसेंटा प्रिविया क्या है?

placenta

प्लेसेंटा प्रिविया एक ऐसी स्थिति है, जहाँ नाल आंशिक रूप से या पूरी तरह से मां की गर्भाशय ग्रीवा (गर्भाशय और योनि के बीच का द्वार) को कवर करती है। अपरा (प्लेसेंटा) गर्भाशय की दीवार से अलग हो सकती है, क्योंकि प्रसव के दौरान गर्भाशय ग्रीवा पतला होने लगता है। प्लेसेंटा प्रिविया प्रसव के दौरान या पहले गंभीर रक्तस्राव का कारण बन सकती है। अगर किसी महिला को डिलीवरी के समय प्लेसेंटा प्रिविया होती है, तो ऐसे में सर्जरी की जरूरत भी पढ़ सकती है।

प्लेसेंटा प्रिविया के कारण क्या है?

  • अगर पहली डिलीवरी सिजेरियन हुई हो।
  • पहले अगर गर्भपात हुआ हो।
  • असामान्य आकार का गर्भाशय।
  • फाइब्रॉएड (Abnormal growth) यूट्रेस।
  • गर्भवती महिला की उम्र 35 वर्ष या उससे ज्यादा हो।
  • गर्भ में जुड़वां या फिर उससे ज्यादा भ्रूण हों।
  • धूम्रपान, शराब व तंबाकू का सेवन करने की आदत हो।
  • अगर पहली गर्भावस्था में भी प्लेसेंटा प्रिविया की शिकायत रही हो।
  • अगर बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स को कद व वजन के अनुपात के अनुसार निकाला जाता है) असंतुलित होता है, तो भी प्लेसेंटा प्रिविया की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप हमारे ऑनलाइन बॉडी मास इंडेक्स कैलकुलेटर से अपना बीएमआई जांच सकती हैं।
  • यूट्रेस से टिश्यू निकालने की प्रक्रिया (Dilation and curettage)
  • प्लेसेंटा के आकार का बड़ा होना।
  • गर्भाशय संबंधी जन्मजात समस्या।

प्लेसेंटा प्रिविया के लक्षण क्या है?

जिस तरह हर गर्भवती महिला के गर्भावस्था को लेकर व्यक्तिगत अनुभव होते हैं, कुछ उसी तरह प्लेसेंटा प्रिविया से ग्रस्त महिला में भी अलग-अलग लक्षण हो सकते हैं। इस बारे में हम यहां विस्तार से बता रहे हैं । गर्भावस्था के पहले और दूसरे तिमाही में रूक-रूककर ब्लीडिंग हो सकती है, जिसमें दर्द की समस्या नहीं होती है।

  • अगर तीसरी तिमाही में अचानक बिना किसी दर्द के योनी से लगातार रक्तस्राव होने लगे, तो यह चिंता का विषय है। इस दौरान, रक्त गहरा लाल रंग का हो सकता है।
  • अगर लेबर पैन की तरह संकुचन लगातार यानी एक घंटे में 5 से 10 मिनट तक होते हैं, तो यह चिंता का विषय है। इस दौरान, पेट व कमर में दर्द हो सकता है।

 इनके अलावा, कुछ अन्य लक्षण भी हैं, जिनके बारे में सिर्फ अल्ट्रासाउंड के जरिए ही पता चल सकता है।

  • जब अपरा पूरी तरह से ग्रीवा को कवर कर लेता है, तो ऐसे में या तो शिशु का सिर नीचे की तरफ नहीं आ पाता या फिर उसकी दिशा थोड़ी सी तिरछी हो जाती है।

प्लेसेंटा प्रिविया का निदान कैसे किया जाता है?

अगर किसी गर्भवती को प्लेसेंटा प्रिविया है, तो दूसरी तिमाही में होने वाले अल्ट्रासाउंड में डॉक्टरों को इसका पता चल जाता है। निम्न प्रकार से प्लेसेंटा प्रिविया का पता लगाया जाता है

  • अल्ट्रासाउंड के जरिए  भ्रूण की दिशा पता लगाकर  कुछ मामलों में ट्रांसवेजिनल अल्ट्रासाउंड (टीवीएस) किया जाता है।

प्लेसेंटा प्रिविया का उपचार कैसे किया जाता है

इस समस्या का इलाज इस बात पर निर्भर करता है कि गर्भावस्था को कितना समय हो गया है। डॉक्टर इलाज के दौरान निम्नलिखित पहलुओं पर गौर करते हैं

  • अगर रक्तस्राव कम हो रहा है, तो डॉक्टर घर में ही आराम करने की सलाह देते हैं और अगर ज्यादा हो रहा है, तो गर्भवती को अस्पताल में अपनी निगरानी में रखते हैं। इस दौरान, जरूरत पड़ने पर गर्भवती को रक्त चढ़ाया जा सकता है।
  • जब डॉक्टरों को लगता है कि स्थिति सामान्य है, तो उसे घर भेज सकते हैं।
  • गर्भावस्था को कितना समय हो गया है और गर्भ में भ्रूण की हालत कैसी है। साथ ही अपरा व भ्रूण किस जगह पर है।
  • गर्भावस्था के 36 हफ्ते के बाद कंप्लीट प्लेसेंटा प्रिविया होने पर डॉक्टर सिजेरियन डिलीवरी की सलाह देते हैं, ताकि बच्चे व गर्भवती के जीवन को सुरक्षित किया जा सके। इसके अलावा, अत्यधिक रक्तस्राव होने पर भी डॉक्टर सिजेरियन डिलीवरी की सलाह दे सकते हैं।
  • तीसरी तिमाही में भी प्लेसेंटा प्रिविया होने पर डॉक्टर गर्भवती महिला को पूरी तरह से बेड रेस्ट करने की सलाह दे सकते हैं। साथ ही यौन संबंध बनाने, व्यायाम करने व किसी अन्य तरह की शारीरिक गतिविधि को बंद करने के लिए कहते हैं।

प्लेसेंटा प्रिविया के लिए कौन से डॉक्टर को दिखाए?

  • General Physicians

RELATED VIDEO :

  1. Iron profile test : https://youtu.be/fPGR7AQXSWY
  2. iron test normal range : https://youtu.be/mArAHa1Jtwk
  3. Causes of Anemia : https://youtu.be/JS0eC5111TM

RELATED ARTICLE : 

  1. Iron Test :  https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/14/
  2. Ferritin Test : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/16/
  3. Causes of Anemia : https://www.healthsrainbow.com/blog/2021/08/28/

VISIT OUR WEBSITE :

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/

This video Covers the information about:

What is placenta previa? What is the cause of placenta previa? Symptoms of placenta previa? How is Placenta Previa Diagnosed? How is Placenta Previa Treated? Which doctor to see for placenta previa?

PUBLISHED BY HEALTHS RAINBOW

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »