विटामिन बी 12 की कमी क्या है?

13 Likes Comment Views : 1593

Vitamin B12 Deficiency

विटामिन बी 12 की कमी क्या है?

vitamin B12

विटामिन बी 12 की हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) और डीएनए (DNA) के प्रॉडक्शन में एहम भूमिका निभाता है। इसके साथ ही यह नर्वस सिस्टम के सही तरीके से काम करने में भी मदद करता है और स्ट्रेस को दूर रखता है। यह एक पोषक तत्व है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। विटामिन बी 12 की कमी से शरीर कमजोर लगने लगता है। हर समय थकान महसूस होती है। हमारे शरीर को रोजाना अमूमन 2.5 माइक्रोग्राम विटामिन बी 12 चाहिए होता है।

शरीर में इसकी कमी होने से कई स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां शुरू हो जाती हैं। इसके लक्षण दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं से मिलते-जुलते होते हैं। इसलिए अक्सर लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं। आमतौर पर इसकी कमी से याद्दाश्त कमजोर होना, आंखों में परेशानी, हाथ और पैर में झुनझुनी आदि समस्या होती है। विटामिन बी 12 की कमी से रेड ब्लड सेल्स का उत्पादन नहीं होता, जिससे शरीर में ऑक्सिजन का लेवल कम हो जाता है। इस कारण बहुत जल्द थकान महसूस होने लगती है।

कितना आम है विटामिन बी 12 की कमी?

विटामिन बी 12 की कमी (Vitamin B12 deficiency) कई चीजों पर निर्भर करती है। बढ़ती उम्र, खाने पीने की आदत और मेडिकल कंडिशन इसके मुख्य कारण हैं। हर उम्र में रोजाना नीचे बताई मात्रा में विटामिन बी 12 की जरूरत होती है।

  • 6 महीने से छोटे बच्चों को4 माइक्रोग्राम
  • 7 से 12 महीने के बच्चों के लिए5 माइक्रोग्राम
  • 1 से 3 साल के बच्चों के लिए9 माइक्रोग्राम
  • 4 से 8 साल के बच्चों के लिए2 माइक्रोग्राम
  • 9 से 13 साल के बच्चों के लिए8 माइक्रोग्राम
  • 14 से 28 साल के वयस्कों के लिए4 माइक्रोग्राम (प्रेग्नेंसी के दौरान 2.6 माइक्रोग्राम औऱ ब्रेस्टफीडिंग के दौरान 2.8 माइक्रोग्राम)

विटामिन बी 12 की कमी के सामान्य लक्षण क्या हैं?

  • त्वचा का पीला पड़ना
  • कमजोरी और थकान महसूस होना
  • सांस की तकलीफ या चक्कर आना

शरीर में विटामिन बी 12 का स्तर कम होने पर नीचे बताए लक्षण भी हो सकते हैं?

  • मुंह में छाले होना
  • जीभ में लालिमा या दाने निकलना
  • साफ नजर न आना
  • नजर कमजोर होना
  • याद्दाश्त कमजोर होना
  • चिड़चिड़ापन
  • डिप्रेशन
  • डेमेंशिया
  • सिरदर्द
  • कान बजना
  • भूख कम लगना

विटामिन बी 12 की कमी  के कारण क्या हैं?

  • डायट में विटामिन बी युक्त चीजों को शामिल न करना
  • कम अवशोषण

विटामिन बी 12 की कमी को क्या चीजें इसकी संभावना को बढ़ा सकती हैं?

नीचे बताई स्थितियों में विटामिन बी 12 की कमी (Vitamin B12 deficiency) की संभावना अधिक होती है:

  • अधिक उम्र के लोगों में विटामिन बी 12 की कमी होना आम है
  • परनीशियस एनीमिया में शरीर विटामिन बी 12 को अवशोषित नहीं कर पाता है
  • पेट का अल्सर की शिकायत जिन लोगों को है उनमें भी विटामिन बी 12 की कमी हो सकती है
  • पेट या छोटी आंत के किसी हिस्से को हटाना या सर्जरी होना
  • एट्रोफिक गेस्ट्राइटिस के पेशेंट्स में, क्योंकि इस परेशानी में पेट की अंदरूनी परते पतली हो जाती हैं

विटामिन बी 12 की कमी से निजात दिलाने के घरेलु उपाए क्या है?

  • टूना फिश- टूना एक फैटी फिश है। इसमें उचित मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और विटामिन बी 12 पाया जाता है। टूना को अपनी डायट में शामिल करके आप कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
  • चिकन- चिकन में भी उच्च मात्रा में विटामिन बी 12 होता है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मददगार है।
  • अंडा- अंडा भी विटामिन बी12 का अच्छा स्त्रोत है। अंडे की सफेदी की तुलना में इसके पीले हिस्से में विटामिन बी 12 अधिक मात्रा में होता है।
  • दूध- रोजाना एक कप दूध पीने से शरीर में लगभग 20% विटामिन बी 12 मिलता है।

RELATED VIDEO

  1. Best source of iron : https://youtu.be/1j5lM7Abhgo
  2. Carbohydrates rich fruits : https://youtu.be/4SbJgsflQAE
  3. Benefits and harms of apricots  :  https://youtu.be/Mwf_ILPqrw4

RELATED ARTICLE

  1. Benefits of iron fruits : https://www.healthyvedics.com/blog/2022/02/06/
  2. Carbohydrates rich fruits : https://www.healthyvedics.com/blog/2022/02/06/
  3. Benefits and harms of apricots : https://www.healthyvedics.com/blog/2021/12/11/

 

VISIT OUR WEBSITE 

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/

This video Covers the information about:

What is Vitamin B12 Deficiency? How common is vitamin B12 deficiency? How common is vitamin B12 deficiency? The below mentioned symptoms may also occur when the level of Vitamin B12 in the body is low? What are the causes of Vitamin B12 deficiency? What can increase the chances of Vitamin B12 deficiency? What things can increase the likelihood of this?

PUBLISHED BY HEALTHS RAINBOW

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »