सूजन (एडिमा) क्या है?

15 Likes Comment Views : 1291

Swelling (Edema)

सूजन (एडिमा) क्या है?

Swelling (Edema)

एडिमा (Edema) एक स्वास्थ्य स्थिति है जिसे सूजन (Swelling) कहा जाता है। सूजन की समस्या किसी तरह के चोट लगने के कारण या किसी तरह की शारीरिक प्रतिक्रिया जैसे, शरीर कें अंदर किसी तरह के तरल पदार्थ का निर्माण (इंफ्लामेशन) होने के कारण भी हो सकता है। सूजन शरीर के किसी एक छोटे से हिस्से या पूरे अंग को भी प्रभावित कर सकता है। इसका कारण कुछ तरह की दवाओं के साइड इफेक्ट्स, गर्भावस्था की स्थिति, किसी तरह का संक्रमण और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी इसका कारण बन सकती हैं। कुछ तरह के सूजन आंतरिक रूप से या बाहरी रूप से हो सकते हैं जो त्वचा और मांसपेशियों को प्रभावित कर सकते हैं।

सूजन या एडिमा के कितने प्रकार होते है?

सूजन या एडिमा के कई प्रकार हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैंः

  1. पेरिफेरल एडिमा (Peripheral edema)

पेरिफेरल एडिमा आमतौर पर पैरों और टखनों को प्रभावित करता है। लेकिन, कभी-कभी इसकी समस्या हाथों में भी हो सकती है। इसकी समस्या संचार प्रणाली, लिम्फ नोड्स या गुर्दे में किसी तरह की समस्या होने के कारण हो सकती है।

  1. पेडल एडिमा (Pedal edema)

पैरों और निचले हिस्सों में द्रव इकट्ठा होने के कारण पेडल एडिमा हो सकता है। इसकी अधिक समस्या बढ़ती उम्र या गर्भावस्था के दौरान हो सकता है।

  1. लिम्फ एडिमा (Lymphedema)

लिम्प एडिमा आपके लिम्फ नोड्स, ऊतकों को नुकसान पहुंचाने के कारण हो सकती है। लिम्फ नोड्स शरीर से कीटाणुओं और अपशिष्ट को फिल्टर करने में मदद करते हैं। इसका मुख्य कारण सर्जरी या रेडिएशन हो सकता है।

  1. पल्मरी एडिमा (Pulmonary edema)

पल्मरी एडिमा की स्थिति फेफड़ों में हवा के थैलियों में तरल पदार्थ इकट्ठा होने के कारण हो सकता है। इसके होने पर व्यक्ति को सांस लेने में मुश्किल हो सकती है, उसके दिल की धड़कन सामान्य से अधिक तेज हो सकती है, घुटन महसूस हो सकती है, खांसी में खून और झाग आ सकता है। यह एक इमरजेंसी कंडीशन भी हो सकती है।

  1. सिरेब्रल एडिमा (Cerebral edema)

सिरेब्रल एडिमा बहुत गंभीर स्थिति हो सकती है इसकी स्थिति में मस्तिष्क में द्रव का निर्माण होने लगता है। सिरेब्रल एडिमा तब होता है जब सिर पर तेजी से चोट लगा हो, जिसके कराण खून के नसे फट गई हों या ब्लॉक हो गई हों। इसके अलावा, ट्यूमर के कारण भी यह हो सकता है।

  1. मैक्यूलर एडिमा (Macular edema)

आंख के किसी हिस्से में द्रव जमा होने या निर्माण होने के कारण मैक्यूलर एडिमा की समस्या हो सकती है। इसकी स्थिति रेटिना के केंद्र में हो सकता है।

सूजन (एडिमा) के लक्षण क्या हैं?

सूजन या एडिमा के लक्षण निम्न हो सकते हैं, जिनमें शामिल हो सकते हैंः

  • पैर के निचले हिस्सों में सूजन होना (खासकर गर्मी के मौसम में, उन लोगों में अधिक हो सकता है जो बहुत समय तक खड़े रहते हैं या घूमते हैं।)
  • किसी भी सूजन वाली जगह पर लगभग 5 सेकंड के लिए एक उंगली से दबाने के बाद छोड़ें। अगर ऐसा करने पर उस स्थान पर किसी गढ्ढे जैसा निशान बनता है, जो कुछ ही समय में भर जाता है, तो यह एडिमा के लक्षण हो सकते हैं।

इसके अलावा, अगर आपको सूजन की समस्या किसी तरह के शारीरिक चोट, बीमारी या किसी कीट के काटने के कारण होते हैं, जो शरीर के बाहर दिखाई देते हैं, तो आपको निम्न लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिनमें शामिल हो सकते हैंः

  • खुजली (Itching) होना
  • उल्टी (Vomiting) होना
  • पेट फूलना (Bloating)
  • प्रभावित क्षेत्र में दर्द (Pain) होना

हालांकि, अगर आपको सूजन की समस्या शरीर के अंदर होती है, जो आपको निम्न लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिसमें शामिल हो सकते हैंः

  • जी मिचलाना
  • उल्टी होना
  • सिर चकराना
  • बुखार (Fever) होना
  • थकान महसूस करना
  • अनिद्रा की समस्या होना
  • फ्लू (Flu) जैसे लक्षण होना
  • शरीर के अंदर दर्द महसूस करना
  • सांस लेने में समस्या

सूजन (एडिमा) के कारण क्या हो सकते हैं?

  • एलर्जी  की प्रतिक्रिया होना
  • ऑटोइम्यून रोग  होना
  • सर्क्युलेशन प्रॉब्लम
  • गर्भावस्था
  • हर्निया की समस्या

इसके अलावा भी अन्य समस्याएं सूजन या एडिमा के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं, जिनमें शामिल हो सकते हैं, जैसेः

  • कुपोषण
  • सिरोसिस
  • लीवर की बीमारी के कारण पेट में किसी द्रव का इक्कठ्टा होना (ग्लोमेरूलोनेफ्राइटिस, Glomerulonephritis)
  • किसी तरह की सर्जरी की प्रक्रिया
  • किसी तरह का टेस्ट, जिसकी प्रक्रिया के दौरान शरीर के अंदर डाई या अन्य तरल पदार्थों को इंजेक्ट किया जाता हो
  • हार्मोन्स के लेवल में उतार-चढ़ाव होना
  • नेफ्रोटिक सिंड्रोम (Kidney disease)
  • गलग्रंथि की बीमारी
  • रक्त में एल्बुमिन की बहुत कम मात्रा होना (Hypoalbuminemia)
  • शरीर में सोडियम की अधिक मात्रा होना

सूजन (एडिमा) के बारे में पता कैसे लगाएं?

सूजन या एडिमा का निदान करने के लिए आपके डॉक्टर सबसे पहले आपको लक्षणों की निगरानी करते हैं। इसके बाद आपसे कुछ सवाल पूछ सकते हैं, जैसेः

  • कोई चोट लगना जो आपको शरीर को आंतरिक रूप से प्रभावित कर सकता हो
  • मौजूदा समय में आपकी स्वास्थ्य स्थिति
  • आप किस तरह की दवाओं या विटामिन्स का सेवन करते हैं
  • आपका दैनिक आहार
  • आपकी शारीरिक प्रतिक्रिया जैसे आप किसी तरह का कार्य करते हैं

इस सवालों को जानने के बाद आपके लक्षणों को देखते हुए आपको डॉक्टर आपको निम्न टेस्ट की सलाह दे सकते हैंः

  • एल्बुमिन ब्लड टेस्ट (Albumin blood test)
  • ब्लड इलेक्ट्रोलाइट लेवल (Blood electrolyte levels)
  • इकोकार्डियोग्राफी (Echocardiography)
  • इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (electrocardiogram, ECG)
  • किडनी फंक्शन टेस्ट (Kidney function tests)
  • लीवर फंक्शन टेस्ट (Liver function tests)
  • मूत्र-विश्लेषण (Urinalysis)
  • एक्स-रे (X-ray)

सूजन (एडिमा) को कैसे रोका जा सकता है?

अधिकतर मामलों में सूजन या एडिमा के लक्षणों के उपचार के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं हो सकती है। कुछ तरह के खाद्य पदार्थों से परहेज करने और शरीर में हार्मोन्स के लेवल को नियंत्रित करने से ही इनका उपचार किया जा सकता है।

  • अगर आपके शरीर में सूजन का कारण सोडिम की अधिक मात्रा के कारण है, तो आपको अपने आहार में नमक का सेवन कम से कम करना चाहिए।
  • अपने वजन को नियंत्रित रखें
  • अधिक मात्रा में एल्कोहल का सेवन न करें। शराब पीने से सिरोसिस, हेपेटाइटिस या अन्य लीवर की बीमारियों के होने का जोखिम बढ़ सकता है।
  • किसी भी तरह की दवा का सेवन सिर्फ अपने डॉक्टर के परामर्श से ही करें।

 

सूजन (एडिमा) का उपचार कैसे किया जाता है?

  • सर्जरी
  • रेडिएशन
  • दवाओं (Medication) की सलाह

RELATED VIDEO: 

  1. causes of itching all over the body : https://youtu.be/kRVhOQEmU0I
  2. stretch marks : https://youtu.be/n-v5EcnAfMY

RELATED ARTICLE :

Autoimmune Disease : https://www.healthsrainbow.com/blog/2021/08/28/

VISIT OUR WEBSITE :

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/

This video Covers the information about:

What is swelling (edema)? What are the types of swelling or edema? What are the symptoms of swelling (edema)? What can cause swelling (edema)? How to detect swelling (edema)? How can swelling (edema) be prevented? How to treat swelling (edema) goes?

PUBLISHED BY HEALTHS RAINBOW

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »