फैटी लिवर में क्या खाना चाहिए?

16 Likes Comment Views : 1252

Fatty liver diet plan

फैटी लिवर में क्या खाना चाहिए?

FATTY LIVER
  • कॉफी फैटी लिवर की समस्या से परेशान लोग फैटी लिवर डाइट मेंकॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • फिश फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए फैटी लिवर डाइट मेंफिश ऑयल का इस्तेमाल काफी लाभकारी साबित हो सकता है।
  • ब्रोकली फैटी लिवर डाइट में ब्रोकली का उपयोग फैटी लिवर की समस्या को न केवल बढ़ने से रोक सकता है, बल्कि उससे निजात दिलाने में भी सहायक साबित हो सकता है।
  • डेयरी प्रोडक्ट्स फैटी लिवर डाइट मेनू में डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करना लाभकारी साबित हो सकता है।
  • ओटमील (दलिया) फैटी लिवर डाइट मेनू में ओटमील को शामिल करना इस बीमारी से निजात पाने में काफी मददगार साबित हो सकता है
  • अखरोट अखरोट का सेवननॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) के दौरान फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • एवोकाडो का सेवन कोलेस्ट्रोल को कम कर इससे होने वाले फैटी लिवर डिजीज के जोखिम को कम कर सकता है
  • ग्रीन टी का सेवनभी फैटी लिवर डिजीज के दौरान फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • जैतून का तेल खाने में इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य तेल के मुकाबले जैतून का तेल फैटी लिवर में लाभकारी हो सकता है।
  • लहसुन का सेवन भी फैटी लिवर की बीमारी के दौरान फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • सूरजमुखी के बीजभी फैटी लिवर डिजीज से बचाव में मददगार साबित हो सकते हैं।
  • ताजी सब्जियों का सेवन लिवर स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है।
  • टोफू फैटी लिवर से परेशान लोग टोफू को आहार में शामिल कर सकते हैं।
  • ताजे फल लिवर से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए ताजे फलों का सेवन भी किया जा सकता है।

फैटी लिवर कितने प्रकार के होते है?

फैटी लीवर दो प्रकार के होते हैं-
  • एल्कोहलिक फैटी लीवर डिज़ीज: शराब का अत्यधिक सेवन करने वालों में होता है। एल्कोहॉल का अधिक सेवन लीवर पर फैट जमा होने का एक कारण है। शराब का ज्यादा सेवन करने से लीवर में सूजन आ सकती है तथा लीवर क्षतिग्रस्त हो सकती है।
  • नॉन एल्कोहलिक फैटी लीवर डिज़ीज: उच्च वसायुक्त भोजन एवं अनुचित जीवनशैली के कारण व्यक्ति में मोटापे एवं डायबिटीज की समस्या होने लगती है जो कि फैटी लीवर होने में बड़े कारण है। शराब न लेने पर भी इन स्थितियों में फैटी लीवर होने की पूरी संभावना है।

फैटी लिवर के क्या कारण है?

आपको फैटी लीवर का इलाज करना है फैटी लीवर होने कारण का पता होना जरूरी है। इसलिए फैटी लीवर को होने से रोकने के लिए सबसे पहले आम कारणों के जान लेना जरूरी है जिससे वयस्कों के साथ बच्चों में होने के संभावनाओं को रोका जा सकता है, साथ ही घरेलू उपायों को शारीरिक अवस्था को संभाला जा सकता है। फैटी लीवर होने के आम कारण निम्नलिखित है-
  • अत्यधिक शराब पीना
  • आनुवांशिकता
  • मोटापा
  • फैटी फूड और मसालेदार खाने का सेवन
  • रक्त में वसा का स्तर ज्यादा होना
  • मधुमेह
  • पीने के पानी में क्लोरीन की अत्यधिक मात्रा
  • वायरल हेपाटाइटिस

फैटी लिवर के लिए आहार चार्ट क्या है?

फैटी लिवर में क्या खाना चाहिए इस बात को थोड़ा अच्छे से समझने के लिए नजर डालते हैं फैटी लिवर से संबंधित रोगी के लिए एक नमूना आहार चार्ट पर। 
भोजन क्या खाएं
सुबह उठते ही (सुबह 6 बजे) 1 गिलास गुनगुना नींबू पानी
नाश्ता (सुबह 8 बजे) 1 कप ब्लैक कॉफी या 1 कप ग्रीन टीअगर चाय पीने का मन न हो, तो एक कप किसी भी फल का जूस पी सकते हैं। साथ में एक बाउल ओट्स या मुसली के साथ एक कप दूध। या फिर दो चम्मच एवोकाडो पेस्ट के साथ दो स्लाइस व्हीट ब्रेड या एक बाउल कटे हुए फल। फल में केला, एवोकाडो और अंजीर शामिल कर सकते हैं।
ब्रंच (सुबह 10 से 12 बजे के बीच) एक मुट्ठी बादामया 1 कटा हुआ सेब
दोपहर का खाना (दोपहर 1-2 बजे) दो रोटी के साथ हल्के मसालों के साथ बनी मिक्स्ड वेज (आधी कटोरी) या एक बाउल उबली हुई सब्जियों की सलाद या एक बाउल ताजे कटे हुए फल।चाहें, तो अंत में आधा कटोरी दही का सेवन कर सकते हैं।
शाम का नाश्ता (शाम 4 बजे) एक कप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।या एक कप सब्जियों का सूप बनाकर पी सकते हैं।
रात का खाना (रात 8-9 बजे) 100 से 120 ग्राम ग्रील्ड लीन मीट, चिकन या फिश। साथ में दो रोटी ले सकते हैं।जो वेजिटेरियन हैं, वो दो रोटी के साथ पनीर (20 से 25 ग्राम) का सेवन कर सकते हैं। अंत में सोने से पहले एक कप दूध का सेवन कर सकते हैं।

फैटी लिवर के लिए डाइट टिप्स क्या है?

फैटी लिवर के लिए नमूना आहार चार्ट के बाद अब नीचे जानिए फैटी लिवर के लिए कुछ और डाइट टिप्स।
  • वसा रहित या कम वसा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
  • लो ग्लाइसेमिक खाद्य पदार्थों का सेवन करें, क्योंकि जैसा कि हमने ऊपर बताया कि हाई ग्लाइसेमिक फूड्स मधुमेह का कारण बन सकते हैं, जिससे फैटी लिवर का जोखिम बढ़ सकता है।
  • अपने आहार में ताजे फलों और सब्जियों को जगह दें।
  • उच्च कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। ये मोटापे को बढ़ावा देने का काम कर सकते हैं।
  • डैश डाइट (जिसमें फल, सब्जियों, लो फैट डेयरी उत्पाद और नट्स को शामिल किया जाता है) का पालन किया जा सकता है, क्योंकि यह डाइट खास उच्च रक्तचाप को कम करने के लिए बनाई गई है। वहीं, उच्च रक्तचाप भी फैटी लिवर बीमारी का एक जोखिम कारक है।
 

फैटी लिवर के लिए कौन से डॉक्टर को दिखाए?

  • Gastroenterologists
For more information Visit us : Website: http://www.healthsrainbow.com/ Website Blog: https://www.healthsrainbow.com/blog/ Subscriber: https://www.youtube.com/@healthsrainbow4897 Facebook Page: https://www.facebook.com/profile.php?id=100087738795787 Facebook Main Page: https://www.facebook.com/profile.php?id=100072657459686 Instagram: https://www.instagram.com/healthsrainbow/ Twitter: https://twitter.com/healths_rainbow RELATED VIDEO: 
  1. causes of liver cirrhosis : https://youtu.be/dDrcr8x4GIQ
  2. Swelling in the liver : https://youtu.be/78DQUpqmVRs
  3. Liver Function Test : https://youtu.be/yJQRKkEYXYc
RELATED ARTICLE :
  1. Liver Function Test : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/02/07/
  2. Fatty liver diet plan : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/06/16/
  3. cleaning the liver : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/06/16/
VISIT OUR WEBSITE :
  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/
This video Covers the information about: What to eat in Fatty Liver? Diet chart for fatty liver? Some more diet tips for fatty liver? Which doctor to see for fatty liver? PUBLISHED BY HEALTHS RAINBOW

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »