गर्भावस्था में थायराइड क्या है?

18 Likes Comment Views : 1201

Can Thyroid Problems Affect Your Pregnancy

गर्भावस्था में थायराइड क्या है?

Can Thyroid Problems Affect Your Pregnancy
  • थायराइड कुछ और नहीं, बल्कि एक ग्रंथि है। यह दिखने में तितली जैसी होती है और गले में मौजूद होती है। थायराइड ग्रंथि का काम थायराइड हार्मोन बनाना होता है।
  • यह हार्मोन शरीर की कई गतिविधियों की गति को नियंत्रित करने का काम करता है, जिसमें शरीर में कैलोरी बर्न और दिल धड़कने की प्रक्रिया आदि शामिल हैं।
  • वहीं, थायराइड की समस्यातब उत्पन्न होती है, जब थायराइड ग्रंथि जरूरत से ज्यादा (हाइपरथायरायडिज्म) या जरूरत से कम हार्मोन (हाइपोथायरायडिज्म) का निर्माण करने लगती है। वहीं, यह समस्या प्रेगनेंसी में भी हो सकती है।
 

प्रेगनेंसी में थायराइड की समस्या कब होती है?

  • थायराइड की बीमारी कोमधुमेह की समस्या के बाद दूसरा सबसे बड़ा विकार कहा गया है। वहीं, गर्भावस्था में थायराइड की समस्या इसके विभिन्न कारणों की वजह से कभी भी हो सकती है।
  • प्रेगनेंसी के दौरान यह हार्मोन तकरीबन 50 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। वहीं, प्रेगनेंसी की किस तिमाही में इससे होने का जोखिम ज्यादा होता है, इससे जुड़ी जानकारी संबंधित डॉक्टर से ली जा सकती है।

प्रेगनेंसी में थायराइड होने पर डॉक्टर की सलाह कब लेनी चाहिए?

प्रेगनेंसी में थायराइड की समस्या कई जटिलताओं का कारण बन सकती है, जैसे गर्भपात और जन्म के समय बच्चे का कम वजन। इसलिए, प्रेगनेंसी में थायराइड के साथ निम्नलिखित स्थितियां दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, जैसे
  • नींद की समस्या का लगातार बने रहना।
  • किसी चीज को समझने में परेशानी।
  • आंखों के सामने धुंधला छा जाना।
  • दिल की धड़कन का अनियमित होना।
  • अवसाद या चिंता की स्थिति।
  • ज्यादा पसीना आना या पसीना न बनना।
  • थकान का लंबे समय तक बने रहना।
  • चेहरे पर सूजन
  • हाथों का हिलना लगातार बने रहना।

प्रेगनेंसी में थायराइड से बचाव कैसे करे?

  • संतुलित आहार का सेवनकरें।
  • डॉक्टरी सलाह पर हल्के व्यायाम करें।
  • सुबह-शाम खुली हवा में टहलें।
  • डॉक्टर से समय-समय पर चेकअप करवाते रहें।
  • परिवार में किसी को भी थायराइड है, तो डॉक्टर को प्रेगनेंसी से पहले ही बताएं।
  • अपने स्वास्थ्य अनुसार डॉक्टर और डाइटिशियन की मदद से डाइट चार्ट का पालन कर सकते हैं।
  • इस दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

प्रेगनेंसी के दौरान थायराइड कितना होना चाहिए?

  • 0.1 ml/u से 2.5 ml/u के बीच रहना चाहिए। समय-समय पर इसकी जांच कराते रहना चाहिए।
  • लेवल ज्‍यादा हो जाने पर डॉक्‍टर के पास जाना आवश्‍यक हो जाता है वरना यह मां और बच्‍चे दोनों के स्‍वास्‍थ्‍य को प्रभावित करेगा।

प्रेगनेंसी  में  थायराइड  के लिए कौन से डॉक्टर को दिखाए?

  • Gynecologists
For more information Visit us : Website: http://www.healthsrainbow.com/ Website Blog: https://www.healthsrainbow.com/blog/ Subscriber: https://www.youtube.com/@healthsrainbow4897 Facebook Page: https://www.facebook.com/profile.php?id=100087738795787 Facebook Main Page: https://www.facebook.com/profile.php?id=100072657459686 Instagram: https://www.instagram.com/healthsrainbow/ Twitter: https://twitter.com/healths_rainbow RELATED VIDEO : 
  1. Dry fruits during pregnancyhttps://youtu.be/26QPVJSSj5s
  2. Pregnancy blood testhttps://youtu.be/QaoO0hiVn9U
  3. 10 fruits must be eaten during pregnancyhttps://youtu.be/ja_q-S5PaTU
RELATED ARTICLE :
  1.  thyroid in pregnancyhttps://www.healthsrainbow.com/blog/2022/06/16/
  2. Normal Sperm count to get Pregnant : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/06/01/
  3. Right way to confirm pregnancy : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/05/26/
VISIT OUR WEBSITE :
  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/
This video Covers the information about: What is thyroid in pregnancy? When does thyroid problem occur in pregnancy? When should I consult a doctor if I have thyroid in pregnancy? How to prevent thyroid during pregnancy? Which doctor to see for thyroid during pregnancy? PUBLISHED BY HEALTHS RAINBOW

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »