सेक्स के कितने समय बाद पेशाब के लिए जाना चाहिए?

11 Likes Comment Views : 1069

After how much time of Sex, you should go for pee

सेक्स के कितने समय बाद पेशाब के लिए जाना चाहिए?

After how much time of Sex, you should go for pee

जो लोग सेक्स के बाद पेशाब नहीं करते उनमें कई सेहत संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। खासकर, महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन (UTI) पुरुषों के मुकाबले जल्दी होता है। महिलाओं का मूत्रमार्ग छोटा होता है, जिससे बैक्‍टीरिया वहां तेजी से पहुंच जाते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपको कोई समस्या ना हो, तो सेक्स के बाद पेशाब करना (Benefits of urinating after sex) कभी ना भूलें।

 

मूत्राशय में बैक्टीरिया का हमला क्या है? 

  • महिलाओं का मूत्रमार्ग छोटा होने के कारण वहां बैक्टीरिया आसानी से पहुंच (urinary bladder) सकता है। ऐसे में सेक्सुअल इंटरकोर्स के बाद महिलाओं को वेजाइना की साफ-सफाई और पेशाब जरूर कर लेनी चाहिए।
  • महिलाओं को मूत्र मार्ग में संक्रमण की समस्या जल्दी होती है। पुरुषों का वीर्य (Sperm) और यूरिन एक ही रास्ते से बाहर निकलता है।
  • इससे यूरिन में मौजूद बैक्टीरिया सेक्स के जरिए महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में आसानी से प्रवेश कर सकता है। बेहतर है कि पुरुष कंडोम का इस्तेमाल करें।

 

क्या महिलाओं को हो सकता है यूटीआई?

  • यूरिन ट्रैक इंफेक्‍शन (UTI) महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले अधिक और जल्दी होता है।
  • यदि आपको सेक्स करने के दूसरे दिन ही पेशाब में जलन जैसी समस्या महसूस हो रही है, तो हो सकता है आप यूरिन इंफेक्शन से ग्रस्त हो गई हों। ऐसे में जरूरी है कि सेक्स करने के बाद तुरंत पेशाब कर लें और फिर एक गिलास पानी पिएं।

 

क्या सेक्स के बाद पेशाब को रोकना सही हैं?

  • सेक्‍स का मजा लेने के बाद तुरंत सो जाना या एक-दूसरे से बातें करते रहना तो सही आदत है, लेकिन बिना पेशाब किए ऐसा करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
  • पहले वेजाइन की सफाई और पेशाब (Peeing after sex) कर लें। पेशाब आए, फिर भी उसे रोकते रहना ठीक नहीं। जोर का पेशाब आने पर उसे 15 मिनट से अधिक रोके रखना इंफेक्‍शन के खतरे को बढ़ा देता है।

 

सेक्स के बाद पेशाब करने के फायदे क्या हैं?

  • सेक्स के बाद पेशाब करने से संक्रमण से बचाव होता है।
  • महिलाओं को खासकर, सेक्‍स के पहले और बाद में अपनी योनि मार्ग की साफ-सफाई कर लेनी चाहिए। इससे संक्रमण फैलने का खतरा नहीं रहता।
  • सेक्स के बाद मूत्र रोग के साथ अन्‍य घातक संक्रमण भी शरीर में आसानी से प्रवेश कर सकते हैं। ऐसे में पुरुषों को कंडोम का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • किसी तरह का संक्रमण या यूटीआई (UTI) जल्दी-जल्दी हो, तो कंडोम का जरूर यूज करें। महिलाओं का मूत्रमार्ग और प्रजनन मार्ग दोनों अलग होता है, इसलिए पुरुषों को संक्रमण होने की संभावना काफी कम होती है।

 

RELATED VIDEO : 

  1. abdomen ultrasound : https://youtu.be/QUa03xX6tp4
  2. Female Reproductive Tract Ultrasound : https://youtu.be/IDZeQ0krZ_E
  3. mammography : https://youtu.be/RIRW1XPvu0A

 

RELATED ARTICLE : 

  1. Right way to confirm pregnancy : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/05/26/
  2. Abortion & Mis-carriage in 1st trimester : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/05/26/
  3. sonography : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/06/03/

 

VISIT OUR WEBSITE 

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/

 

This video Covers the information about:

How long after sex should I go to urinate? Bacterial attack in bladder? Women can get UTI? Is it okay to hold urine after sex? What are the benefits of urinating after sex?

PUBLISHED BY HEALTHS RAINBOW

 

 

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »