इंसोम्निया क्या है?

16 Likes Comment Views : 1163

Insomnia

इंसोम्निया क्या है?

insomia

इंसोम्निया और हार्ट डिजीज रिस्क के बीच के लिंक से पहले इंसोम्निया के बारे में जानना बेहद जरूरी है। इंसोम्निया का अर्थ है नींद न आना या नींद आने में समस्या। इंसोम्निया की समस्या एक्यूट और क्रॉनिक दोनों हो सकती हैं। एक्यूट इंसोम्निया की स्थिति में मरीज एक रात से कुछ हफ्तों तक सोने में समस्या महसूस कर सकता है। जबकि क्रॉनिक इंसोम्निया में रोगी को यह समस्या तीन दिनों से लेकर तीन महीनों या इससे भी अधिक समय तक रह सकती है।

इंसोम्निया के प्रकार क्या है?

इंसोम्निया के दो प्रकार होते हैं एक प्रायमरी इंसोम्निया और दूसरा सेकेंडरी इंसोम्निया।

  • प्रायमरी इंसोम्निया (Primary Insomnia) में मरीज की स्लीप प्रॉब्लमस को किसी अन्य हेल्थ कंडीशन से जोड़ कर नहीं देखा जा सकता।
  • सेकेंडरी इंसोम्निया (Secondary Insomnia) का अर्थ है किसी स्वास्थ्य समस्या, दर्द या दवाई के कारण नींद न आना।

इंसोम्निया के कारण क्या है?

इंसोम्निया को सोने की गलत आदतों, डिप्रेशन, एंग्जायटी, लंबी बीमारी या किसी दवाई से भी जोड़ कर देखा जा सकता है। प्रायमरी इंसोम्निया के कारण इस प्रकार हैं:

  • स्ट्रेस से संबंधी कोई इशू (Stress Related Issues)
  • शोर, लाइट या तापमान के कारण नींद न आना (Things around you like Noise, Light, or Temperature)
  • स्लीप शेड्यूल में बदलाव (Changes in Sleep Schedule)

सेकेंडरी इंसोम्निया के कारण क्या है?

सेकेंडरी इंसोम्निया के कारण के भी कई कारण हो सकते हैं, जो इस तरह से हैं:

  • डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसे मेंटल हेल्थ इश्यूज (Mental Health Issues like Depression and Anxiety)
  • सर्दी -जुकाम, एलर्जी, डिप्रेशन, अस्थमा आदि की दवाईयां (Medications for Colds, Allergies, Depression, Asthma etc)
  • रात को दर्द या बैचैनी (Pain or Discomfort at Night)
  • कैफीन, तम्बांकू या एल्कोहॉल का प्रयोग (Caffeine, Tobacco, or Alcohol Use)
  • अन्य स्लीप डिसऑर्डर जैसे स्लीप एप्निया या रेस्टलेस लेग सिंड्रोम (Other Sleep Disorders, like Sleep Apnea or Restless Legs Syndrome)

इंसोम्निया से जुड़े रिस्क फैक्टर्स क्या है?

ऐसा माना जाता है कि इंसोम्निया पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक प्रभावित करता है। इससे जुड़े कुछ अन्य रिस्क फैक्टर्स इस प्रकार हैं:

  • कोई लंबी बीमारी (Long-term Illness)
  • मेंटल हेल्थ इशूज (Mental Health Issues)
  • नाईट शिफ्ट में काम करना या वर्किंग शिफ्ट्स में बदलाव

इंसोम्निया के लक्षण क्या है?

इंसोम्निया के मुख्य लक्षण हैं सोने की कोशिश करते हुए नींद न आना और आराम महसूस नहीं होना। इसके लिए मरीज को अपनी सोने की आदतों को बदलना चाहिए। इससे जुड़े अन्य लक्षण इस प्रकार हैं:

  • दिन में सोना (Sleepiness during the Day)
  • थकावट (Fatigue)
  • गुस्सा आना (Grumpiness)
  • याद रखना और ध्यान लगाने में समस्या (Problems with Concentration or Memory)

अच्छी नींद के लिए क्या करें?

इंसोम्निया और हार्ट डिजीज रिस्क्स (Insomnia and Heart Disease Risk) के बीच में लिंक के बारे में आप जान ही गए होंगे। इनसे बचने के लिए जरूरी है आपका पर्याप्त नींद लेना। इसके लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। लेकिन, अगर आपको इनसे कोई राहत न मिले तो डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

  • रोजाना सोने के लिए एक निश्चित समय निर्धारित करें। रोज उसी समय सोएं और सुबह एक ही समय उठें। इससे यह समस्या दूर होने में आपको मदद मिलेगी।
  • रोजाना पर्याप्त नेचुरल लाइट (Natural Light) लें, खासतौर पर सुबह। सुबह और लंच टाइम में सैर करने की कोशिश करें।
  • पर्याप्त फिजिकल एक्टिविटीज करें। इसके लिए आप योग, सैर या अन्य किसी भी व्यायाम का सहारा ले सकते हैं।
  • आर्टिफिशियल लाइट से बचें खासतौर पर सोने से पहले। कंप्यूटर और स्मार्टफोन पर ब्लू फ़िल्टर (Blue Filter) का प्रयोग करें।
  • सोने से कुछ घंटे पहले तक न तो कुछ खाएं न ही पीएं। इसके साथ ही एल्कोहॉल और ऐसी चीजों का सेवन करने से भी बचें जिसमें अधिक चीनी और वसा हो।
  • सोते हुए अपने बेडरूम के तापमान को सही रखें। इसके साथ ही आपका बेडरूम शांत होना चाहिए और उसमे लाइट भी कम होनी चाहिए।
  • अगर आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है जो आपकी नींद में समस्या का कारण बन रही है। तो अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करें और सही उपचार के बारे में जानें। उस बीमारी के उपचार के बाद आप इंसोम्निया की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं।

RELATED VIDEO : 

  1. human papilloma virus : https://youtu.be/Bezy6jDkphY
  2. viral infection : https://youtu.be/roN8QkglD1Q
  3. viral fever : https://youtu.be/pckF4PPoBmw

RELATED ARTICLE : 

  1. Nipah Virus : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/12/
  2. Rotavirus : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/12/
  3. Zika Virus : https://www.healthsrainbow.com/blog/2021/12/11/

VISIT OUR WEBSITE 

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/

This video Covers the information about:

What is Insomnia? What are the types of Insomnia? What is the cause of Insomnia? What is the cause of secondary insomnia? What are the risk factors associated with Insomnia? What are the symptoms of Insomnia? What to do to sleep well?

PUBLISHED BY HEALTHS RAINBOW

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »