स्पोंडिलोसिस क्या होता है?

13 Likes Comment Views : 1178

Spondylosis

स्पोंडिलोसिस क्या होता है?

spondy

स्पोंडिलोसिस या स्पाइनल ऑस्टियोअर्थराइटिस, गठिया (संधिशोथ) का ही एक प्रकार होता है। यह एक ऐसी स्वास्थ्य स्थिति है, जो बढ़ती उम्र के चरण में रीढ़ की हड्डी में होने वाले घिसाव या रीढ़ की हड्डी के कमजोर होने के कारण हो सकती है। स्पोंडिलोसिस की समस्या बहुत सामान्य मानी जाती है। 60 की उम्र या इससे अधिक उम्र के लगभग 85 प्रतिशत वयस्कों में इसकी समस्या मुख्य तौर पर पाई जा सकती है। इसके अलावा, इसका जोखिम तब सबसे अधिक हो सकता है जब रीढ़ की हड्डी के नीचे के डिस्क और जोड़ों को किसी तरह का नुकसान होने लगता है या जब रीढ़ की हड्डी स्पाइन (कशेरुक) पर दबाव बढ़ता है या ये दोनों ही स्थिति एक साथ हो सकते हैं। ये परिवर्तन रीढ़ की गति को रोक सकते हैं और तंत्रिकाओं और अन्य कार्यों को प्रभावित कर सकते हैं।

स्पोंडिलोसिस के कितने प्रकार के होते है?

  • सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस
  • लम्बर स्पोंडिलोसिस
  • एंकायलूजिंग स्पोंडिलोसिस
  • थोरैसिक स्पोंडिलोसिस

स्पोंडिलोसिस के लक्षण क्या हैं?

स्पोंडिलोसिस के लक्षण निम्नलिखित हो सकते हैं, जिनमें शामिल हो सकते हैंः

  • गर्दन में दर्द और अकड़न, जो आती-जाती रह सकती है
  • सिरदर्द करना, जो अक्सर गर्दन के पीछे से शुरू होता है।
  • कंधे के आसपास दर्द होना कंधे में अकड़नहोना
  • खड़े होने, बैठते या चलते समय शरीर के अलग-अलग अंगो में दर्द होना
  • छींकते या खांसते समय भी दर्द होमा
  • हाथ की अंगुलियों में दर्द होना या सुन्न होना
  • कमर के निचले हिस्से और पैरों के ऊपरी हिस्से में कमजोरी आना या इनमें अकड़न महसूस करना
  • सीने में दर्द होना

स्पोंडिलोसिस के निम्न लक्षण इसके गंभीर अवस्था के लक्षण बता सकते हैं, जिसमें शामिल हो सकते हैंः

  • बुखार होना
  • थकान महसूस करना
  • उल्टी होना
  • चक्कर आना
  • भूख की कमी होना

स्पोंडिलोसिस के क्या कारण हो सकते हैं?

स्पोंडिलोसिस का सबसे मुख्य कारण बढ़ती उम्र, रीढ़ की हड्डी में किसी तरह का चोट लगना हो सकता है। इसके अलावा, भी इसके कुछ निम्न कारण हो सकते हैं, जिनमें शामिल हो सकते हैंः

  • रीढ़ की हड्डी में सूजनहोना
  • रीढ़ की हड्डी में अचानक बढ़ोत्तरी होना
  • रीढ़ की हड्डी के कार्ड्स में गैप बनना
  • शरीर मेंकैल्शियम की कमी होना
  • डिस्क में द्रव का नुकसान होना
  • रीढ़ की डिस्क के बाहरी हिस्से में दरारें पैदा होना, जिसे बल्जिंग डिस्क या हर्नियेटेड डिस्क (Herniated disk) कहते हैं। यह रीढ़ नलिका में खाली जगह को नुकसान पहुंचाता है।

स्पोंडिलोसिस के बारे में पता कैसे लगाएं?

स्पोंडिलोसिस के बारे में पता लगाने के लिए आपके डॉक्टर आपके लक्षणों और स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए इमेंजिंग टेस्ट की सलाह दे सकते हैं, जिसमें शामिल हो सकता हैः

  • एक्स-रे
  • सीटी स्कैन
    एमआरआई टेस्ट
  • इलेक्ट्रोमायोग्राफी (Electromyography) (EMG)- यह नसों के कार्यों का टेस्ट करने के लिए किया जा सकता है।

इसके साथ ही, फीजिकल टेस्ट भी कर सकते हैं, जिसके जरिए डॉक्टर निम्न विधियों की जांच कर सकते हैंः

  • गर्दन के घुमने की गति की सीमा
  • रीढ़ की हड्डी या नसों पर किसी तरह का दबाव
  • मांसपेशियों की जांच करना
  • हाथों-पैरों और बाजुओं की जांच करना
  • चलने की गति और प्रतिक्रिया देखना

स्पोंडिलोसिस को कैसे रोका जा सकता है?

स्पोंडिलोसिस की रोकथाम करने के लिए आप निम्न बातों का ध्यान रख सकते हैं, जिसमें शामिल हो सकते हैंः

  • ऐसी शारीरिक गतिविधियों को कम करना जो रीढ़ की हड्डी को किसी तरह का नुकसान पहुंचाने का कारण बन सकते हो
  • अचानक किसी तरह की शारीरिक गतिविधि न करें
  • ओवरवेट हैं, तो अपना वजन कम करें
  • नियमित एक्सरसाइज करें
  • रीढ़ को सपोर्ट करने के तरीकों पर ध्यान दें
  • गर्दन के दर्द को कम करने के लिए ब्रेस या कॉलर पहनें
  • गले की मांसपेशियों के दर्द को कम करने के लिए हीटिंग पैड या कोल्ड पैक का इस्तेमाल करें।

स्पोंडिलोसिस का उपचार कैसे किया जाता है?

आपके लक्षणों और स्वास्थ्य की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर स्पोंडिलोसिस का उपचार करने की उचित प्रक्रिया अपना सकते हैं, जिसमें शामिल हो सकते हैंः

  • दवाएं
  • फिजियोथेरिपी
  • सर्जरी

RELATED VIDEO : 

  1. Ganglion cyst treatment : https://youtu.be/TkvX4JVAq04
  2. Bone Marrow Test : https://youtu.be/KVf5gSUgLOw
  3. osteoarthritis : https://youtu.be/WXGwZWrJd-s

RELATED ARTICLE : 

  1. Spiral Fracture : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/25/
  2. Ostocalcium : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/30/
  3. Osteosarcoma cancer : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/24/

VISIT OUR WEBSITE : 

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/

This video Covers the information about:

What is Spondylosis? Types of Spondylosis? What are the symptoms of spondylosis? What can cause spondylosis? How To Find Out About Spondylosis? How Can Spondylosis Be Prevented? How Is Spondylosis Treated?

PUBLISHED BY HEALTHS RAINBOW

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »