चेचक कितने प्रकार के होते हैं?

8 Likes Comment Views : 1192

Smallpox

चिकनपॉक्स क्या है?

Smallpox

चिकनपॉक्स एक आम और अत्यधिक संक्रामक वायरस है। इसे आम बोलचाल भाषा में चेचक कहा जाता है। चिकनपॉक्स आमतौर पर बच्चों में होता है,तो वहीं कुछ मामलों में यह वयस्कों में भी हो सकता है। चिकनपॉक्स का संक्रमण आमतौर पर कुछ हफ्ते के भीतर ठीक हो जाता है। जब तक चेचक ठीक नहीं हो जाते हैं,इसके लक्षण आपको बहुत परेशान करते हैं। आमतौर पर चेचक के घरेलू इलाज से ही उपचार किया जाता है। चेचक आमतौर पर 5 से 10 दिनों में ठीक होता है। चेचक के शुरूआती लक्षण से ही इसका पता लगा लिया जाता है।

चेचक कितने प्रकार के होते हैं?

साधारण रूप से चेचक दो तरह के होते हैं।

  • पहले जो गंभीर होता है। इसमें शरीर पर बड़े दाने विकसित होते हैं। जिसमें मवाद भरा होता है। इसको ठीक होने में लंबा समय लगता है।
  • दूसरे जो कम गंभीर होते हैं, वह दाने छोटे होते हैं। इसके दानों में मवाद नहीं होती है। यह उपचार में कम समय लेते हैं।

चेचक के लक्षण क्या है?

चिकनपॉक्स का मुख्य लक्षण ऐसे दाने हैं जो फफोले के समान लाल घाव बनाते हैं। यह धीरे-धीरे आपके पूरी त्वचा में फैल जाते हैं। इन दानों में खुजली होती है और कभी-कभी ये दर्दनाक दर्द भी होता है। यदि आप इन दानों को खुजला देते हैं तो आपकी स्थिति और खराब हो जाती है। हालांकि, चेचक के घरेलू इलाज से इसका उपचार करके इसके लक्षणों को कम किया जा सकता है। जिससे इसके लक्षणों से राहत मिल सके। तो आइए इस आर्टिकल में चिकनपॉक्स यानि चेचक के लक्षणों के घरेलू उपाय के बारे में जानते हैं।

  • शरीर में दर्द
  • दानों में जलन महसूस होना
  • भूख में कमी
  • बुखार
  • कमजोरी महसूस होना
  • नाक बहना
  • पूरे शरीर पर लाल या गुलाबी दानें निकलना
  • अत्यधिक थकान
  • सिरदर्द
  • खुजली
  • जननांगों में दाने निकलना
  • गला बैठना

चेचक का कारण क्या है?

  • चेचक संक्रमण वायरस के कारण होता है। यह वायरस बच्चों के सीधे संपर्क में आकर फैल सकता है।
  • यह तब भी फैल सकता है यदि किसी व्यक्ति को चेचक हुआ है,
  • आप उसकी खांसी या छींक के सीधा संपर्क में आते हैं, तो आपके सांस के माध्यम से यह वायरस आपके अंदर जा सकता है।
  • जिस कारण आपको चेचक हो सकता है।

RELATED VIDEO: 

  1. causes of itching all over the body : https://youtu.be/kRVhOQEmU0I
  2. stretch marks : https://youtu.be/n-v5EcnAfMY

RELATED ARTICLE :

Autoimmune Disease : https://www.healthsrainbow.com/blog/2021/08/28/

VISIT OUR WEBSITE :

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/

This video Covers the information about:

What is Chickenpox? How many types of smallpox are there? What are the symptoms of smallpox? What is the cause of smallpox?

PUBLISHED BY HEALTHS RAINBOW

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »