उच्च रक्तचाप के लिए आहार क्या ले?

26 Likes Comment Views : 1264

Diet for High Blood Pressure

उच्च रक्तचाप के लिए आहार क्या ले?

high bp

  • नींबू, संतरा और अंगूर जैसे खट्टे फलों में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने की अचूक क्षमता होती है। संतरे और अंगूर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर के खतरे को टाला जा सकता है।
  • सैलमन मछली से बेहतर और कुछ हो ही नहीं सकता, ये फैट शरीर में जाकर ना सिर्फ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, बल्कि रक्त कोशिकाओं और सूजन पर भी असर करता है।
  • कद्दू के बीजों से बना औषधीय तेल हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए फायदेमंद है।
  • दाल और फलीदार सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व शरीर में खून के प्रवाह को बेहतर रेगुलेट करने में मदद
  • करते हैं।
  • बैरीज में पाए जाने वाला एंथोसियानिन नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट्स लाजवाब चीज है, ये हाई ब्लड प्रेशर जैसे गंभीर रोगों से हमारा बचाव कर सकता है।
  • अमरंथ (रामदाना) जैसा साबुत अनाज खाने से हाई ब्लड प्रेशर लेवल को कम किया जा
  • सकता है।
  • पिस्ता हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर दोनों को आसानी से बैलेंस कर सकता है।
  • गाजर में कई तरह के फैनोलिक कंपाउंड जैसे क्लोरोजेनिक, पी-कुमैरिक और कैफिक एसिड पाए जाते हैं, ये ना सिर्फ सूजन और रक्त वाहिकाओं के लिए अच्छे होते हैं।
  • बल्कि हाई ब्लड प्रेशर के लिए भी अच्छे होते है।
  • ब्रॉकली में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स लो और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम कर सकते हैं
  • पालक में मौजूद पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और नाइट्रेट्स भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी है, सप्ताह में रोजाना पालक का सूप पीने वालो में हाई और लो ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है।
  • दही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करती है। इसके अलावा दूध, पनीर, फैट फ्री या लो फैट वाले डेयरी उत्पादों का सेवन करके इस बीमारी का उपचार किया जा सकता है।
  • ओट्स फाइबर, स्वस्थ वसा, विटामिन और खनिजों का भरपूर स्रोत है। ये वजन घटाने में मददगार है। ये रक्त में लिपिड के स्तर को कम करने में मदद करता हैं, जिससे हाई ब्लड प्रेशर पर भी प्रभाव पड़ता है।

उच्च रक्तचाप क्या होता है?

हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है क्योंकि इसके कोई खास लक्षण नहीं दिखते। हाई बीपी के कारण व्यक्ति को सिरदर्द, चक्कर आना, शिथिलता, सांस में परेशानी, नींद न आना, जरा सी मेहनत करने पर सांस फूलना, नाक से खून निकलना जैसी परेशानियां हो सकती हैं। अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो व्यक्ति की मौत भी हो जाती है।

उच्च रक्तचाप किसे होता है?

  • जब धमनियों में खून का दबाव बढ़ता है तो हार्ट को सामान्य क्रम से अधिक काम करना पड़ता है, इसी अत्यधिक प्रेशर को हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है। आसान भाषा में कहें तो सामान्य ब्लड प्रेशर का लेवल 120/80 होता है, जब रक्तचाप का स्तर इससे अधिक होता है तो इस स्थिति को हाइपरटेंशन कहते हैं।

उच्च रक्तचाप के लक्षण क्या होते है?

  • चक्कर आना या सर घूमना
  • मितली होना या जी मिचलाना
  • थकान होना और शरीर का भारी लगना
  • आंखों के सामने अंधेरा छा जाना
  • हाथ-पैर ठंडे हो जाना
  • अधिक परेशानी होने पर चेहरा सफेद पड़ जाना
  • सांस लेने में दिक्कत आना और गुस्से पर काबू ना कर पाना

उच्च रक्तचाप क्या खाने से होता है?

  • नमक या सोडियम
  • मांसखाना
  • पिज्जा
  • अचार
  • डिब्बाबंद सूप
  • डिब्बाबंद टमाटर से बनी चीजें
  • प्रोसेस्ड फूड्स

उच्च रक्तचाप का आयुर्वेदिक या घरेलु इलाज क्या है?

  • मेथीदाना पाउडर सुबह-शाम पानी के साथ लेने पर बीपी कंट्रोल होता है।
  • अनार और टमाटर का जूस पीने से भी बीपी नियंत्रित होता है।
  • चुकंदर और मूली को छीलकर इसका जूस बनाकर पिएं, इससे भी बीपी कंट्रोल होता है।
  • करेला और सहजन की सब्जी खाएं, इससे हाई बीपी कंट्रोल में रहता है।

RELATED VIDEO :

  1. high blood pressure symptoms : https://youtu.be/9ARfQD10U4g
  2. Diet for High Blood Pressure : https://youtu.be/2Kvr45JIkcw
  3. High Blood Pressure in pregnancy : https://youtu.be/nZykKoQnRe4

RELATED ARTICLE :

  1. high blood pressure in pregnancy : https://www.healthsrainbow.com/blog/2021/10/23/
  2. Diet for High Blood Pressure : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/20/
  3. high blood pressure : https://www.healthsrainbow.com/blog/2021/08/28/118/

VISIT OUR WEBSITE 

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/

This video Covers the information about:

What diet to take for high blood pressure?

PUBLISHED BY HEALTHS RAINBOW

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »