ब्रिटल डायबिटीज के लक्षण क्या हैं ?

18 Likes Comment Views : 1559

Brittle Diabetes

ब्रिटल डायबिटीज क्या होता है?

Brittle Diabetes

डायबिटीज की बीमारी का नाम सुनते ही मन में ख्याल आने लगता है कि जिस भी व्यक्ति को ये बीमारी हुई है, वो शुगर अधिक खाता होगा, लेकिन ये सिर्फ मिथ है। डायबिटीज कई प्रकार की होती है। आपने टाइप 1 डायबिटीज, टाइप 2 डायबिटीज के बारे में जरूर सुना होगा। ब्रिटल डायबिटीज, मधुमेह का गंभीर रूप है। इसे हार्ड टू कंट्रोल डायबिटीज या लबाइल डायबिटीज (Labile diabetes) के नाम से भी जाना जाता है।

 

ब्रिटल डायबिटीज का रिस्क फैक्टर जानिए?

ब्रिटल डायबिटीज उन लोगों में होने की संभावना अधिक होती है, जिन्हें टाइप 1 डायबिटीज की समस्या हो। टाइप 2 डायबिटीज की समस्या वाले लोगों में ब्रिटल डायबिटीज होने की संभावना कम ही रहती है। कुछ डॉक्टर्स का मानना है कि ये डायबिटीज का कॉम्प्लीकेशन है। टाइप 1 डायबिटीज में इंसुलिन बनना बंद हो जाता है। जिसके कारण ब्लड में शुगर लेवल कम या ज्यादा होता रहता है। जब ब्लड में शुगर का लेवल कम या फिर ज्यादा होता है तो शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। इस कारण से शरीर में कुछ लक्षण भी दिखाई देते हैं। जिन लोगों को टाइप 1 डायबिटीज है, उन्हें ब्रिटल डायबिटीज का खतरा रहता है। जानिए क्या हैं इसके रिस्क फैक्टर।

  • अगर पेशेंट महिला है तो रिस्क फैक्टर बढ़ जाता है।
  • हार्मोनल गड़बड़ी
  • वजन अधिक हो जाना
  • हाइपोथायरायडिज्म यानी थायरॉयड हार्मोन कम बनना
  • अगर उम्र 20 से 30 साल के बीच है।
  • अगर डिप्रेशन की समस्या है।
  • सीलिएक रोग होने की स्थिति में
  • इंसुलिन एब्जॉर्शन प्रॉब्लम (Insulin absorption problems)

ब्रिटल डायबिटीज के लक्षण क्या हैं ?

जब ब्लड में शुगर लेवल अचानक से कम (Hypoglycemia) हो जाता है तो निम्नलिखित लक्षण दिख सकते हैं।

  • चक्कर आने की समस्या
  • वीकनेस फील होना
  • अचानक से ज्यादा भूख लगना
  • चिड़चिड़ापन होना
  • डबल वजन की समस्या
  • नींद न आने की समस्या

डायबिटीज की समस्या का इलाज क्या हैं ?

ब्रिटल डायबिटीज की समस्या रेयर होती है यानी लोगों में इस समस्या के पाए जाने की संभावना कम ही होती है। लेकिन ये बहुत जरूरी है कि इस बीमारी से बचने के लिए सावधानी रखी जाए। अगर आपको डायबिटीज का जोखिम है तो आपको अपने खानपान से लेकर लाइफस्टाइल में सुधार की जरूरत है ताकि आगे चलकर परिस्थितियां गंभीर न बन जाए। डॉक्टर आपको इस समस्या से बचने के लिए निम्न सलाह भी दे सकता है, जैसे कि

  • अपने वजन को बढ़ने न दें। हेल्दी वेट बहुत जरूरी है।
  • अगर आपको स्ट्रेस रहता है तो इसे कम करने के लिए थेरेपिस्ट की सहायता लें।
  • डायबिटीज के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त करें ताकि आपको किसी प्रकार की दुविधा न रहे।
  • अगर आपको डायबिटीज संबंधि कोई भी समस्या हो तो एंडोक्रिनोलॉजिस्ट को दिखाएं।

RELATED VIDEO : 

  1. diabetic neuropathy : https://youtu.be/PrMcZ-2Xxjo
  2. diet plan for diabetic patient : https://youtu.be/GNdOG1j0FCk
  3. Diabetic Retinopathy : https://youtu.be/yGkOuAH6qwg

RELATED ARTICLE : 

  1.  Which Milk is Better for Type 1 Diabetes : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/06/10/
  2. Brittle Diabetes : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/18/
  3. Diabetic nephropathy : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/18/

VISIT OUR WEBSITE : 

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/

This video Covers the information about:

What is Brittle Diabetes? Know the risk factor of Brittle Diabetes? What are the symptoms of Brittle diabetes? What is the treatment for the problem of diabetes?

PUBLISHED BY HEALTHS RAINBOW

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »