गठिया क्या है?

10 Likes Comment Views : 1081

Arthritis

गठिया क्या है?

Arthritis

गठिया यानि शरीर के हड्डियों के जोड़ों में दर्द होना। इसे गठिया, अर्थराइटिस, गाउट और वात दोष भी कहते हैं। संधिशोथ या गठिया की समस्या होने पर व्यक्ति के एक या एक साथ शरीर के कई अलग-अलग हड्डियों के जोड़ों में दर्द, अकड़न या सूजन की समस्या हो सकती है। अर्थराइटिस की स्थिति होने पर शरीर के हड्डियों के जोड़ों में गांठें बन जाती हैं जहां पर सुई जैसे चुभने का अनुभव होता है। संधिशोथ की स्थिति में तेज दर्द के साथ, बुखार, शरीर में अकड़न महसूस करना और चलने-फिरने में भी परेशानी हो सकती है। इसकी स्थिति पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को अधिक प्रभावित कर सकती है।

 

गठिया के कितने प्रकार के होते है?

अर्थराइटिस या संधिशोथ के सौ से भी अधिक प्रकार हो सकते हैं। हालांकि, इसमें अस्थिसंधिशोथ (Osteoarthritis) की समस्या सबसे अधिक हो सकती है। इसके बाद आमवातिक संधिशोथ जिसे रयूमेटाइड अर्थराइटिस (Rheumatoid Arthritis) भी कहते हैं और सोरियाटिक संधिशोथ (Psoriatic Arthritis) के प्रकार की समस्या भी अधिक हो सकती है।

गठिया के लक्षण क्या हैं?

गठिया के निम्न लक्षण हो सकते हैं, जिनमें शामिल हो सकते हैंः

  • चलते समय, बैठते समय, किसी भी वस्तु को पकड़ते समय या किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि करते समय जोड़ों में तेज दर्द होना
  • हड्डियों के जोड़ों में सूजन होना
  • हड्डियों के जोड़ों में अकड़न होना
  • जोड़ों की त्वचा लाल होना
  • जोड़ों का तापमान सामान्य से अधिक गर्म महसूस होना
  • जोड़ों के लचीलेपन में कमी महसूस करना
  • जोड़ों को ज्यादा हिलाने-डुलाने में परेशानी महसूस करना
  • शरीर के जोड़ों में विकृति आना, यानि उस जगह अंग का टेढ़ा-मेढ़ा होना
  • लगातार वजन घटना
  • बहुत ज्यादा थकान महसूस करना
  • बिना किसी कारण के बुखार होना
  • चलने पर प्रभावित जोड़ों से खड़-खड़ाने की आवाज आना
  • घुटने के साथ-साथ, कूल्हे, कंधे, हाथ या पूरे शरीर के किसी भी जोड़ में दर्द का अनुभव करना
  • प्रतिरक्षा प्रणाली की गतिविधियां धीमी हो सकती हैं, जिसके कारण भूख में कमी हो सकती है
  • एनीमिया की समस्या होना

गठिया के क्या कारण हो सकते हैं?

गठिया की स्थिति उन लोगों में अधिक हो सकता है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर होती है। इसके अलावा, भी गठिया होने के निम्न कारण हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैंः

  • कार्टिलेज टिशू की मात्रा में कमी आना
  • अस्थिसंधिशोथ (Osteoarthritis) का कारण
  • रयूमेटाइड अर्थराइटिस (Rheumatoid Arthritis) का कारण

गठिया के बारे में पता कैसे लगाएं?

गठिया का निदान करने के लिए डॉक्टर आपके शारीरिक स्थितियों और समस्याओं के अनुसार आपको कुछ जरूरी टेस्ट कराने का निर्देश दे सकते हैं, जिनमें शामिल हो सकते हैंः

लैब टेस्ट

लैब टेस्ट के दौरान डॉक्टर आपसे आपके शरीर के तरल पदार्थों की जांच करवाने का निर्देश दे सकते हैं, जैसे- ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट और जोड़ों से प्राप्त किए गए तरल पदार्थ का टेस्ट करवाना।

इमेजिंग टेस्ट

इमेजिंग टेस्ट के जरिए आपके जोड़ों के अंदर की समस्याओं का पता लगाया जा सकता है, इसके लिए निम्न तरह के इमेजिंग टेस्ट किए जा सकते हैं, जिनमें शामिल हो सकते हैंः

  • एक्स रे
  • सीटी स्कैन
  • एमआरआई
  • अल्ट्रासाउंड

इसके अलावा, आपका टेस्ट करने से पहले डॉक्टर आपको कुछ जरूरी सवाल भी पूछ सकते हैं, जैसेः

  • आपको शरीर के किन-किन जोड़ों में दर्द होता है
  • दर्द का लेवल कितना अधिक या कम होता है
  • जोड़ों या जोड़ों के आस-पास सूजन की जांच करना
  • मुंह में दाने या अल्सर की जांच करना

 

गठिया को कैसे रोका जा सकता है?

(गठिया) की रोकथाम के लिए निम्न बातों पर ध्यान दिया जा सकता है, जैसेः

  • संतुलित आहार का सेवन करना
  • यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करना
  • उचित मात्रा में विटामिन डी का सेवन करना, जिसके लिए कुछ समय धूप में बिता सकते हैं
  • शरीर के जोड़ों की मालिश करना
  • शारीर का वजन कंट्रोल रखना
  • नियमित रूप से व्यायाम करना
  • उचित मात्रा में शारीरिक तौर पर आराम करना
  • मांसपेशियों को मजबूक बनाने वाले एक्सरसाइज करना

गठिया का उपचार कैसे किया जाता है?

गठिया के लक्षणों को कम करने के लिए डॉक्टर उचित उपचार के साथ-साथ गठिया के लिए दवाओं के सेवन की भी सलाह दे सकते हैं, जिनमें शामिल हो सकते हैंः

  • एसिटामिनोफेन
  • काउंटर इर्रिटेन्ट्स
  • कॉर्टिकॉस्टेरॉइड्स
  • नॉन स्टीरॉयडल एंटी-इन्फ्लमेट्री दवाएं
  • डिजीज-मॉडिफाइंग एंटी-रूमैटिक दवाएं

सर्जरी (Surgery)

  • कुछ स्थितियों में आपके लक्षणों को देखते हुए डॉक्टर सर्जरी की भी सलाह दे सकते हैं, जिसमें शामिल हो सकता हैः
  • जोड़ों को ठीक करनाः जिससे जोड़े की सतह को चिकना करके उन्हें उनके स्थान पर फिर से लगाया जाता है। इससे जोड़ों का दर्द कम होता है और वे पहले की तरह कार्य कर सकते हैं।
  • घुटनों के जोड़ों को बदलने की सर्जरीः इस प्रक्रिया में, खराब जोड़ों की जगह कृत्रिम जोड़े को लगाया जा सकता है।
  • जॉइंट फ्यूजन (Joint Fusion): इस प्रक्रिया में दो हड्डियों को आपस में जोड़ा जाता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल अक्सर छोटे जोड़ों के उपचार के लिए किया जाता है, जैसे- कलाई, टखना और उंगलियों की स्थिति को ठीक करना।

गठिया के लिए कौनसे डॉक्टर को दिखाए?

  •  Endocrinologists
     

RELATED VIDEO : 

  1. Ganglion cyst treatment : https://youtu.be/TkvX4JVAq04
  2. Bone Marrow Test : https://youtu.be/KVf5gSUgLOw
  3. osteoarthritis : https://youtu.be/WXGwZWrJd-s

RELATED ARTICLE : 

  1. Spiral Fracture : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/25/
  2. Ostocalcium : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/30/
  3. Osteosarcoma cancer : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/24/

VISIT OUR WEBSITE : 

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/

This video Covers the information about:

What is rheumatoid arthritis? Types of Arthritis? What are the symptoms of rheumatoid arthritis? How to find out about rheumatoid arthritis? How can rheumatoid arthritis be prevented? How is rheumatoid arthritis treated? Which doctor to see for rheumatoid arthritis?

PUBLISHED BY HEALTHS RAINBOW

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »