नेटल टीथ के जोखिम कारक क्या है?

22 Likes Comment Views : 1296

Natal teeth

बच्चों के जन्म से दांत हो सकते हैं?

Natal teeth

बच्चों में जन्म के कुछ महीनों बाद दांत आने शुरू होते हैं, वहीं कुछ शिशुओं में जन्म से दांत आने लगते हैं। जन्म से दांत आना बच्चे के लिए एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें उसके मुंह के एक या उससे अधिक दांत जन्म के पहले से ही होते हैं। इस स्थिति को नेटल टीथ (Natal teeth) कहा जाता है। जन्म से दांत आना एक दुर्लभ स्थिति है जो 2000 में से 1 शिशु में पाई जाती है।

जन्म से दांत आना कैसे मुमकिन है?

जन्म से दांत आना कई अन्य स्थितियों के कारण भी हो सकता है जिसमें निम्न प्रकार के विकार शामिल हैं –

  • सोटोस सिंड्रोम
  • मोतियाबिंद
  • पियरे रॉबिन
  • एलिस-वैन क्रेवेल्ड

नेटल टीथ के जोखिम कारक क्या है?

  • कुछ विशेष प्रकार की मेडिकल कंडिशन के अलावा कई जोखिम कारकों की वजह से भी बच्चों में जन्म से दांत आने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
  • नेटल टीथ के लगभग 15 प्रतिशत बच्चों के परिवार में किसी सदस्य के जन्म से ही दांत आएं हों।
  • इसमें खासतौर से भाई-बहन और पिता शामिल होते हैं।
  • फिलहाल जन्म से दांत आने की स्थिति पर किए गए अध्ययन इस बात का स्पष्टीकरण नहीं कर पाएं हैं कि यह लड़कों में अधिक होता है या लड़कियों में।
  • हालांकि जन्म से दांत आना अधिकतर आंकड़ों के अनुसार लड़कों के मुकाबले लड़कियों में अधिक पाई जाती है।
  • गर्भावस्था के दौरान कुपोषण के कारण भी जन्म से दांत आने की स्थिति विकसित हो सकती है। यह भी इसका एक अन्य जोखिम कारक होता है।

 

नेटल टीथ के प्रकार?

नेटल टीथ के चार प्रकार होते हैं। इनके आधार पर ही डॉक्टर यह निर्धारित करते हैं कि आपके शिशु की कौन-सी स्थिति है –

  • पूरी तरह विकसित लेकिन ढीले दांत। साथ ही कुछ जड़ों से जुड़े हुए।
  • ढीले दांत जो किसी भी जड़ से न जुड़े हों।
  • मसूंड़ों से निकल रहे छोटे दांत।
  • मसूंड़ो में चोट से पता लगना की शिशु के दांत मौजूद थे।

जन्म से दांत आना अधिकतर मामलों में केवल एक दांत की स्थिति होती है। कई दांतों के साथ जन्म होना इससे भी अधिक दुलर्भ होता है। सामने की ओर नीचे के दांत आना सबसे सामान्य होता है। इसके मुकाबले सामने के ऊपरी दांत आना कम सामान्य होता है। नेटल टीथ के साथ जन्मे केवल 1 प्रतिशत बच्चों में दाढ़ होती है।

 

नेटल टीथ के लिए डॉक्टर से कब संपर्क करें?

जिन बच्चों में जन्म से दांत आना ढीली जड़ों के साथ होता है, उनमें डॉक्टर को सर्जरी की मदद लेनी पड़ सकती है। इस प्रकार के नेटल टीथ के कारण आपके बच्चे में निम्न स्थिति का जोखिम बढ़ सकता है –

  • ढीले दांत को गलती से निगल लेने पर दम घुटना।
  • मां का दूध पीने में दिक्कत होना।
  • जीभ में चोट लगना।
  • स्तनपान के दौरान मां के स्तन पर चोट लगाना।

नेटल टीथ के लिए कौनसे डॉक्टर को दिखाए?

  • Dental

RELATED VIDEO : 

  1. child health care tips  : https://youtu.be/iAY_uSSJE_U
  2. Uti infections in children’s : https://youtu.be/ryswMaWFCmk
  3. Down syndrome symptoms : https://youtu.be/-8cENbESEcU

RELATED  ARTICLE : 

  1. Heart birth defects : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/07/14/
  2. Toddlers bite : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/21/
  3. Dermatitis in Kids : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/21/

VISIT OUR WEBSITE : 

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/

This video Covers the information about:

Can babies have teeth from birth? How is it possible to have teeth from birth? What are the Risk Factors of Natal Teeth? Types of Natal Teeth? When to contact the doctor? Which doctor to see for Natal Teeth?

PUBLISHED BY HEALTHS RAINBOW

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »