नॉर्मल डिलीवरी में कितना समय लगता है?

15 Likes Comment Views : 1085

HOW IS NORMAL DELIVERY DONE

नॉर्मल डिलीवरी कैसे होती है?

NORMAL DELIVERY

  • नॉर्मल डिलीवरी की प्रक्रिया को कुल तीन चरणों में बांटा गया है। इसके पहले चरण को भी तीन हिस्सों में बांटा गया है, जिनके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।

नॉर्मल डिलीवरी का पहला चरण ?

  • लेटेंट प्रक्रिया :नॉर्मल डिलीवरी में लेटेंट की प्रक्रिया लंबे समय तक चलती है। इसमें गर्भाशय ग्रीवा 3 सेंटीमीटर तक खुल सकती है। यह प्रक्रिया डिलीवरी के एक सप्ताह पहले या डिलीवरी के कुछ घंटों पहले शुरू हो सकती है। इस दौरान गर्भवती महिला को बीच-बीच में संकुचन भी हो सकते हैं।

लेटेंट प्रक्रिया से गुजर रही गर्भवती महिलाओं के लिए टिप्स?

  • आराम करें और अपना पूरा ध्यान रखें।
  • बीच-बीच में चलती-फिरती रहें और खूब पानी पिएं।
  • अकेली न रहें, अपने साथ किसी न किसी को जरूर रखें।
  • अस्पताल जाने के लिए तैयारी शुरू कर दें।
  • अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

एक्टिव प्रक्रिया : एक्टिव प्रक्रिया में गर्भाशय ग्रीवा 3-7 सेंटीमीटर तक खुल जाती है। इस दौरान संकुचन की वजह से तेज दर्द होता है। एक्टिव प्रक्रिया से गुजर रही गर्भवती महिलाओं के लिए टिप्स

  • अगर संकुचन तेज होने लगे, तो खुद को रिलैक्स रखें और सांसों के व्यायाम पर ध्यान दें।
  • किसी से अपने कंधों व कमरे की मालिश कराएं। इससे आपको आराम मिलेगा।
  • ऐसी अवस्था में आपको अस्पताल में होना चाहिए, ताकि आपकी व भ्रूण की धड़कन चेक की जा सके।

 

ट्रांजिशन प्रक्रिया : ट्रांजिशन प्रक्रिया में गर्भाशय ग्रीवा 8-10 सेंटीमीटर तक खुल जाती है। इस दौरान संकुचन लगातार होते रहते हैं और दर्द भी बढ़ जाता है। ट्रांजिशन प्रक्रिया से गुजर रही गर्भवती महिलाओं के लिए टिप्स

  • अगर योनि से द्रव आ रहा है, तो इसकी गंध व रंग के डिटेल को एक जगह नोट कर लें।
  • शांत रहें और सांसों के व्यायाम पर ध्यान दें।
  • ऐसे समय में डॉक्टर आपकी व होने वाले शिशु की धड़कन को चेक कर सकते हैं।

नॉर्मल डिलीवरी का दूसरा चरण – बच्चे का बाहर आना?

  • इस दौरान गर्भाशय ग्रीवा पूरी तरह से खुल जाती है और संकुचन की गति तेज हो जाती है।
  • इस चरण में शिशु का सिर पूरी तरह से नीचे आ जाता है।
  • इस समय डॉक्टर गर्भवती महिला से खुद से जोर लगाने के लिए कहते हैं।
  • ऐसा करने पर पहले शिशु का सिर बाहर आता है।
  • इसके बाद डॉक्टर शिशु के बाकी शरीर को बाहर निकाल लेते हैं।

दूसरे चरण से गुजर रहीं गर्भवती महिलाओं के लिए टिप्स?

  • संकुचन के दौरान आप बीच-बीच में अपनी पॉजिशन बदलती रहें।
  • नियमित रूप से सांस लेती रहें।
  • बच्चे को पुश करने की कोशिश बराबर करती रहें।

नॉर्मल डिलीवरी का तीसरा चरण – गर्भनाल का बाहर आना?

  • शिशु के बाहर आते ही डॉक्टर गर्भनाल को काट कर अलग कर देते हैं।
  • तीसरे चरण में गर्भवती महिला के गर्भाशय में मौजूद ‘प्लेसेंटा (अपरा)’ बाहर निकलती है।
  • शिशु के जन्म के बाद, प्लेसेंटा भी गर्भाशय की दीवार से अलग होने लगती है।
  • प्लेसेंटा के अलग होने के दौरान भी गर्भवती महिला को हल्के संकुचन होते हैं।
  • ये संकुचन शिशु के जन्म के पांच मिनट बाद शुरू हो सकते हैं।
  • प्लेसेंटा के बाहर आने की प्रक्रिया लगभग आधे घंटे तक चल सकती है।
  • इसके लिए भी डॉक्टर गर्भवती महिला को खुद से जोर लगाने के लिए कहते हैं

नॉर्मल डिलीवरी में कितना समय लगता है?

  • आमतौर पर नॉर्मल डिलीवरी में लगने वाला समय गर्भवती महिला की शारीरिक अवस्था पर निर्भर करता है।
  • अगर गर्भवती महिला की पहली बार नॉर्मल डिलीवरी होने जा रही है, तो इस प्रक्रिया में 7-8 घंटे तक का समय लग सकता है।
  • वहीं, अगर यह गर्भवती महिला की दूसरी डिलीवरी है, तो इस प्रक्रिया में थोड़ा कम समय लग सकता है

नॉर्मल डिलीवरी के लिए कौन से डॉक्टर को दिखाए?

  • Gynecologists

RELATED VIDEO : 

  1. abdomen ultrasound : https://youtu.be/QUa03xX6tp4
  2. Female Reproductive Tract Ultrasound : https://youtu.be/IDZeQ0krZ_E
  3. mammography : https://youtu.be/RIRW1XPvu0A

RELATED ARTICLE : 

  1. Right way to confirm pregnancy : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/05/26/
  2. Abortion & Mis-carriage in 1st trimester : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/05/26/
  3. sonography : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/06/03/

 

VISIT OUR WEBSITE 

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/

This video Covers the information about:

How is normal delivery done? First stage of normal delivery? Tips for pregnant women going through a latent process? Second stage of normal delivery – baby coming out? Tips for pregnant women going through second stage? Third stage of normal delivery – placenta coming out? How long does it take for a normal delivery Which doctor to see for normal delivery?

PUBLISHED BY HEALTHS RAINBOW

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »