सेक्स में विथड्रॉ मेथड क्या होता है?

8 Likes Comment Views : 935

Withdraw method in sex

सेक्स में विथड्रॉ मेथड क्या होता है?

Withdraw method in sex

सेक्स में विथड्रॉ मेथड को ही पुल आउट मेथड कहा जाता है, जो कि बर्थ कंट्रोल करने का बेसिक तरीका है। कॉन्ट्रासेप्शन का यह तरीका वजायनल सेक्स के दौरान इस्तेमाल किया जाता है। इस तरीके में, अनचाहे गर्भ से बचने के लिए पुरुष सेक्स के दौरान वीर्य स्खलित होने से पहले ही महिला पार्टनर की वजायना से अपने पेनिस को बाहर निकाल लेता है। ताकि, उसका वीर्य वजायना के संपर्क में न आए और अनचाहे गर्भ की कोई भी संभावना न हो। यह तरीका इसलिए लोकप्रिय है, क्योंकि काफी कपल कॉन्डम या किसी अन्य गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करने से कतराते हैं।

 

विथड्रॉ मेथड के क्या फायदे हैं?

  • सेक्स में विथड्रॉ मेथड इस्तेमाल करने के कुछ फायदे हो सकते हैं या फिर आप इन फायदों को सुविधाओं का नाम दे सकते हैं। आइए, विथड्रॉ मेथड की सुविधाओं के बारे में जानते हैं।
  • अन्य बर्थ कंट्रोल विकल्पों को खरीदने के लिए खर्चा करना पड़ता है। लेकिन, सेक्स में विथड्रॉ मेथड अपनाने के लिए किसी चीज पर खर्च नहीं करना पड़ता, जिस वजह से इसे पसंद किया जाता है।
  • आप जब चाहे विथड्रॉ मेथड को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी तरह की तैयारी करने की जरूरत नहीं होती है।
  • इसके अलावा, आपको विथड्रॉ या पुल आउट मेथड में किसी भी तरीके का डॉक्टरी पर्चा नहीं चाहिए। जिससे आपको कहीं आने-जाने की जरूरत नहीं होती है।
  • इसके अलावा, कॉन्डम या अन्य गर्भनिरोधक विकल्पों का इस्तेमाल करने से एलर्जी जैसे कुछ दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, इस विकल्प को इस्तेमाल करने से आपको किसी भी तरह के साइड इफेक्ट का सामना नहीं करना पड़ता है। हालांकि, इससे कुछ चीजों का खतरा हो सकता है, जिनके बारे में हम नीचे बात करेंगे।
  • सेक्स में विथड्रॉ मेथड दूसरे अन्य गर्भनिरोधक विकल्पों का प्रभाव बढ़ाया जा सकता है। जैसे- अगर आप कॉन्डम का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसके साथ विथड्रॉ मेथड या पुल आउट मेथड का इस्तेमाल करने से अनचाहे गर्भ का डर बिल्कुल खत्म किया जा सकता है।

 

सेक्स में पुल आउट मेथड कितना प्रभावशाली होता है?

  • सेक्स में विथड्रॉ मेथड ( का इस्तेमाल करना पूरे सौ प्रतिशत प्रभावशाली नहीं है। बल्कि, इसे इस्तेमाल करने वाले करीब 22 प्रतिशत मामले में गर्भधारण देखा गया है।
  • ऐसा इसलिए नहीं है कि यह तरीका काम नहीं करता है, बल्कि इस विकल्प को पूरी सही तरह से क्रियान्वयन करना मुश्किल है।
  • इसकी जगह कॉन्डम जैसे गर्भनिरोधक तरीके ज्यादा प्रभावशाली होते हैं। इस मैथड को अपनाने में काफी आत्म नियंत्रण की आवश्यक्ता होती है।

 

सेक्स में विथड्रॉ मेथड के नुकसान क्या हैं?

  • सेक्स में विथड्रॉ मेथड का इस्तेमाल करने से आपको यौन संचारित रोगों से बचाव नहीं मिलता है। इसलिए, इससे आपको एचआईवी/एड्स, क्लैमाइडिया इंफेक्शन आदि बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • सेक्स में विथड्रॉ मेथड का इस्तेमाल करने पर सिर्फ पुरुष पार्टनर के हाथ में पूरा नियंत्रण और नतीजे निर्भर करते हैं। इस विकल्प में महिला पार्टनर के पास कोई नियंत्रण नहीं होता है।
  • सेक्स में विथड्रॉ मेथड को अपनाने के लिए पुरुष साथी को बहुत ज्यादा आत्म-नियंत्रण की जरूरत होती है। लेकिन, ऐसा करना आसान नहीं, बल्कि बहुत ज्यादा मुश्किल होता है। चरमोत्कर्ष या आनंद में बह जाने से इस आत्म-नियंत्रण के टूट जाने की काफी आशंका रहती है।
  • इसके अलावा, अगर विथड्रॉ मेथड में पुरुष साथी आत्म नियंत्रण पर परफेक्शन पा भी लेता है, तो भी अनचाहे गर्भ का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता है। क्योंकि, स्पर्म से पहले पूर्व स्खलन होने पर पेनिस से कुछ फ्लूड निकलता है और इसमें भी वीर्य हो सकता है। जो कि वजायना के संपर्क में जाकर अनचाहे गर्भधारण की संभावना बढ़ा सकता है।
  • इन बातों के अलावा, अगर पुरुष साथी को शीघ्रपतन की समस्या है, तो भी विथड्रॉ मेथ़ अपनाने से अनचाहे गर्भ का खतरा हो सकता है।

सेक्स में विथड्रॉ मेथड को प्रभावशाली कैसे बनाया जा सकता है?

  • सेक्स में विथड्रॉ मेथड को और प्रभावशाली बनाने के लिए कुछ टिप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिससे अनचाहे गर्भ का खतरा थोड़ा और कम किया जा सकता है। आइए, इन टिप्स के बारे में जानते हैं।
  • स्पर्मीसाइड का इस्तेमाल करके सेक्स के दौरान पेनिस से निकलने वाले स्पर्म को मारा जा सकता है। इसके लिए आपको इस ओवर द काउंटर केमिकल को सेक्स से एक घंटा पहले इस्तेमाल करना होता है। इसका सही इस्तेमाल करने से फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया को रोका जा सकता है। हालांकि, इस सबसे पहले आपको डॉक्टरी सलाह लेना जरूरी है।
  • इसके अलावा, महिला पार्टनर अपने ओव्यूलेशन पीरियड को ट्रैक कर सकती हैं। ताकि, आप अनुमान लगा पाएं कि किस समय आपके फर्टिलाइज होने की संभावना अधिक होती हैं और किस समय कम। ओव्यूलेशन पीरियड नहीं होने पर इस विकल्प का इस्तेमाल करना थोड़ा सुरक्षित हो सकता है।
  • सेक्स में विथड्रॉ मेथड का इस्तेमाल करने के साथ आप आपातकालीन गर्भनिरोधक विकल्प को तैयार रख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
  • सेक्स में विथड्रा मेथड में परफेक्शन लाने के लिए सबसे पहले आपको कॉन्डम के साथ कोशिश करनी चाहिए। ताकि, अगर आप आत्म नियंत्रण नहीं भी रख पाते तो भी अनचाहे गर्भ का कोई खतरा न हो।

सेक्स में विथड्रॉ मेथड के लिए कौन-से  डॉक्टर को दिखाए?

  • Gynecologists

 

RELATED VIDEO : 

  1. abdomen ultrasound : https://youtu.be/QUa03xX6tp4
  2. Female Reproductive Tract Ultrasound : https://youtu.be/IDZeQ0krZ_E
  3. mammography : https://youtu.be/RIRW1XPvu0A

 

RELATED ARTICLE : 

  1. Right way to confirm pregnancy : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/05/26/
  2. Abortion & Mis-carriage in 1st trimester : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/05/26/
  3. sonography : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/06/03/

 

VISIT OUR WEBSITE 

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/

 

This video Covers the information about:

What is the withdrawal method in sex? What are the benefits of the Withdraw Method? How effective is the pull out method in sex? What are the disadvantages of the withdrawal method in sex? How can the withdrawal method be made effective in sex? Which doctor to see for the withdrawal method in sex?

PUBLISHED BY HEALTHS RAINBOW

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »