रूखी त्वचा क्या है?
रूखी त्वचा को अगर कम शब्दों में समझें तो अक्सर सर्दियों के मौसम ड्राय स्किन की समस्या ज्यादातर लोगों को होती है, जिससे हम सभी परिचित हैं। ड्राय स्किन की समस्या अगर ज्यादा गंभीर हो जाए, तो त्वचा पर दरार पड़ने के साथ-साथ ब्लीडिंग की भी हो सकती है। इसलिए रूखी त्वचा के लक्षण को समझना जरूरी है, जिससे त्वचा सॉफ्ट और हेल्दी रहे।
रूखी त्वचा के लक्षण क्या हैं?
रूखी त्वचा के लक्षण निम्नलिखित हो सकते हैं। जैसे:
- त्वचा पर धब्बे (Patches) नजर आना।
- स्केली त्वचा (Scaly skin) होना।
- खुरदरी त्वचा (Rough texture) होना।
- त्वचा पर दरार (Cracks) पड़ना।
- त्वचा पर चुभन (Stings) या जलन (Burns) महसूस होना।
- त्वचा लूज (Loose) पड़ना।
- कम उम्र में झुर्रियां (Wrinkled) नजर आना।
- स्किन की परत (Peeling skin) निकलना।
रूखी त्वचा के कारण क्या हैं?
ड्राय स्किन की समस्या निम्नलिखित स्थितियों में हो सकती है। जैसे:
- 40 साल से ज्यादा उम्र होना। रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा नैचुरल तरीके से ऑयल कम सीक्रिट करने लगती है, जिसकी वजह से रूखी त्वचा की समस्या शुरू हो जाती है।
- स्मोकिंग करना।
- ठण्डे वातावरण में रहना।
इन कारणों की वजह से ड्राय स्किन की समस्या शुरू हो सकती है, लेकिन कभी-कभी शारीरिक परेशानियों या पोषक तत्वों की कमी की वजह से ड्राय स्किन की समस्या शुरू हो सकती है। इन कारणों में शामिल है-
- डीहायड्रेशन
- एक्जिमा
- डायबिटीज
- किडनी डिजीज
- एनोरेक्सिया
- एचआईवी
- मेडिकेशन
रूखी त्वचा से बचाव कैसे संभव है?
निम्नलिखित घरेलू उपाय में शामिल किये जा सकते हैं। आप इनका इस्तेमाल अपने त्वचा पर कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको इनमें से किसी भी ऑयल से एलर्जी है तो इनके इस्तेमाल से बचें।
- जोजोबा ऑयल
- डाइमेथिकोन
- ग्लिसरीन
- लैक्टिक एसिड
- लेनोलिन
- मिनिरल ऑयल
- वेसिलीन
- शीया बटर
रूखी त्वचा के लिए डॉक्टर से कब कंसल्ट करना आवश्यक है?
- स्किन पर खुजली ज्यादा होना।
- त्वचा पर सूजन आना।
- त्वचा पर लाल निशान पड़ना।
- त्वचा गर्म महसूस होना।
- छूने पर दर्द महसूस होना।
- रैश पड़ना।
अगर ऐसी स्थिति नजर आ रही है या आप तकलीफ महसूस कर रहें हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
रूखी त्वचा के लिए कौन–से डॉक्टर को दिखाए?
- Dermatologists
For more information Visit us :
Website: http://www.healthsrainbow.com/
Website Blog: https://www.healthsrainbow.com/blog/
Subscriber: https://www.youtube.com/@healthsrainbow4897
Facebook Page: https://www.facebook.com/profile.php?id=100087738795787
Facebook Main Page: https://www.facebook.com/profile.php?id=100072657459686
Instagram: https://www.instagram.com/healthsrainbow/
Twitter: https://twitter.com/healths_rainbow RELATED VIDEO:
- causes of itching all over the body : https://youtu.be/kRVhOQEmU0I
- stretch marks : https://youtu.be/n-v5EcnAfMY