गर्भावस्था के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए?

19 Likes Comment Views : 1164

Foods To Avoid During Pregnancy  

गर्भावस्था के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए?

preg eating

  • आप अपने आहार में कच्ची मछली को बिलकुल भी शामिल न करें ।
  • कई लोग नर्म उबले हुए या अधपके अंडे खाना पसंद करते हैं। परंतु, गर्भावस्था के दौरान यह बिलकुल नहीं खाने चाहिए, क्योंकि वे साल्मोनेला से दूषित हो सकते हैं
  • कच्चे मांस में लिस्टेरिया नामक जीवाणु होते हैं और गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन ना करना अनिवार्य है । कच्चे मांस में कुछ अन्य परजीवी, जैसे टेक्सोप्लाज़्मा गोंडी भी हो सकते हैं, जिससे गर्भवती महिलाओं को उल्टी, भ्रूण को क्षति और गर्भपात जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
  • आप केवल पाश्चुरीकृत दूध का ही सेवन करती हैं। पाश्चरीकृत न किए गए दूध में रोगाणु हो सकते हैं जो गंभीर खाद्य विषाक्तता का कारण बन सकते हैं। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि आप ऐसे सभी प्रकार के डेयरी उत्पादों को टालें जो पाश्चुरीकृत नहीं किए गए हैं।
  • फलों और सब्ज़ियों के छिलकों पर हानिकारक कीटनाशक और तृणनाशक हो सकते हैं, बल्कि इन पर टॉक्सोप्लाज्मा गोंडी और लिस्टेरिया जैसे ख़तरनाक रोगाणु भी हो सकते हैं। बिना धुली कच्ची सब्जियों जैसे स्प्राउट्स, सलाद पत्ता और गोभी इस समय के दौरान विशेष रूप से टालने चाहिए।
  • कच्चे स्प्राउट्स प्रोटीन और खनिजों से भरपूर होते हैं, लेकिन फिर भी गर्भावस्था में इन्हें नहीं खाना चाहिए।कारण यह कि उनमें हानिकारक विषाणु और जीवाणु हो सकते हैं जो खाद्य विषाक्तता का कारण बन सकते हैं।
  • डॉक्टर से परामर्श लें कि गर्भावस्था के दौरान आपके आहार में कौन से नट्स शामिल हो सकते हैं और कौन नट्स को पूरी तरह से टालना चाहिए।
  • रेस्तरां का खाना या दुकान से खरीदा हुआ सलाद
  • अस्वास्थ्यकर ढंग से निकाले गए जूस
  • गर्भावस्था के दौरान अपने आहार में कैफीन शामिल नहीं करना चाहिए। यह एक मूत्रवर्धक है, जिससे अत्यधिक पेशाब हो सकता है और जिससे आप तेज़ी से निर्जलित हो सकती हैं। कैफीन को जन्म के समय शिशु के कम वज़न से भी जोड़ा गया है।
  • यह आपको फायदे से ज़्यादा नुकसान पहुँचा सकते हैं। कुछ जड़ी–बूटियाँ भी बड़ी मात्रा में लेने से, समय से पहले प्रसव होने का या गर्भपात का ख़तरा बढ़ सकता है।
  • गर्भावस्था के दौरान डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों को विशेष रूप से टालना चाहिए क्योंकि इनमें कई परिरक्षक और रासायनिक चीज़ें शामिल हो सकती हैं जो खाद्य पदार्थों की जीवनअवधि को बढ़ाने के लिए मिलाए जाते हैं।
  • गर्भावस्था के दौरान आपको कई बार आइसक्रीम और चॉकलेट खाने की तीव्र इच्छा हो सकती है। लेकिन उनमें चीनी की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है जो आपके खून में चीनी की मात्रा को बढ़ा सकता है जो भ्रूण के लिए हानिकारक हो सकता है।
  • गर्भावस्था के दौरान अपने पसंदीदा स्ट्रीट–फूड को जहाँ तक हो सके टालें। न केवल वे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि इससे खाद्य विषाक्तता और अन्य पाचनसंबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।
  • गर्भावस्था में आपका वज़न वैसे भी बढ़ने वाला है, क्या आप अत्यधिक वसा–युक्त पदार्थ खाना चाहती हैं? ऐसा करने से खुद को रोके, क्योंकि ज़्यादा वसायुक्त पदार्थ खाने से आपके रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे आपको मोटापा या दिल की बीमारी होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।
  • गर्भावस्था के दौरान, मुलैठी गर्भाशय के संकुचन का कारण बन सकती है। इससे समय से पहले प्रसव पीड़ा शुरू हो सकती है इसलिए गर्भावस्था के दौरान इसका किसी भी रूप में सेवन न करने की कोशिश करें।
  • गर्भवती महिला को तीखा मसालेदार खाना बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इससे गर्भावस्था के दौरान, एसिड रिफ्लक्स और छाती में जलन होने की संभावना बहुत ज़्यादा होती है और इस प्रकार के आहार से यह समस्या सिर्फ़ बढ़ेगी।

गर्भावस्था क्या है?

गर्भाशय में भ्रूण के होने को गर्भावस्था (गर्भ + अवस्था) कहते हैं। इसके बाद महिला शिशु को जन्म देती है। आम तौर पर यह अवस्था मां बनने वाली महिलाओं में ९ माह तक रहती है, जिसे गर्भवती महिला कहते हैं।

गर्भावस्था के लक्षण क्या है?

  • पीरियड का मिस होना
  • बार-बार टॉइलट जाना
  • ब्रेस्ट में हल्का दर्द या भारीपन
  • उल्टी आना या जी मिचलाना
  • हल्का बुखार होना
  • पेट में दर्द
  • टेस्ट और स्मेल में बदलाव

गर्भवती महिला को क्या नहीं खाना चाहिए?

  • बैंगन ना खाएं
  • कच्ची सब्जियों का सेवन ना करे
  • करेला हो सकता है हानिकारक
  • पत्ता गोभी से हो सकती है परेशानी
  • आड़ू खाने से बचे
  • अंडे की सब्जी खाने से बचें
  • कटहल ना खाएं

गर्भावस्था के लिए कौन से डॉक्टर को दिखाए?

  • Gynaecologist

RELATED VIDEO : 

  1. abdomen ultrasound : https://youtu.be/QUa03xX6tp4
  2. Female Reproductive Tract Ultrasound : https://youtu.be/IDZeQ0krZ_E
  3. mammography : https://youtu.be/RIRW1XPvu0A

RELATED ARTICLE : 

  1. Right way to confirm pregnancy : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/05/26/
  2. Abortion & Mis-carriage in 1st trimester : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/05/26/
  3. sonography : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/06/03/

 

VISIT OUR WEBSITE 

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/

This video Covers the information about:

What should not be eaten during pregnancy? Which doctor to see for pregnancy?

PUBLISHED BY HEALTHS RAINBOW

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »