प्रेगनेंसी के दौरान नारियल पानी पीने क्या फायदे है?

11 Likes Comment Views : 1049

COCONUT  WATER  DURING PREGNANCY

प्रेगनेंसी के दौरान नारियल पानी पीने क्या फायदे है?

COCONUT WATER DURING PREGNANCY

  • प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के अंदर कई हारमोंस बदलाव होते रहते हैं। जिससे उन्हें बहुत सारी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। इस कारण से यदि महिला इस समय अनेकों पोषक तत्वों से भरा हुआ नारियल का सेवन करें, तो उन्हें इसे खाकर काफी शक्ति मिल सकती है।
  • नारियल में मौजूद अनेकों पोषक तत्व गर्भवती महिलाओं को पोषण देने के साथ-साथ पेट में पल रहे बच्चे को भी पोषक तत्व प्रदान करता हैं।
  • नारियल पानी पीने से मूत्र संबंधित समस्या बिल्कुल नहीं होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में मूत्र संक्रमण बीमारी उत्पन्न ना हो इसलिए उन्हें नारियल पानी जरूर पीना चाहिए।
  • प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में एसिडिटी जैसी समस्या ज्यादातर सुनने को मिलती है। नारियल पानी पीने से पेट में कब्ज नहीं होता है। यह आंत से संबंधित परेशानियों में काफी मदद करता है।
  • इसे पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है और यह पेट को ठंडा रखता है। प्रेग्नेंसी के दौरान इस तरह की समस्या महिला में उत्पन्न ना हो इसलिए उन्हें नारियल पानी जरूर पीना चाहिए।
  • नारियल में बिल्कुल फैट नहीं होता है। इसमें जीरो कोलेस्ट्रॉल की मात्रा होती है। इसके सेवन से महिलाओं में एचडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने में मदद मिलती है, जो कि महिलाओं के लिए काफी अच्छा माना जाता है। साथ ही इसके पानी पीने से गर्भवती महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है।
  • प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में थकान और डिहाइड्रेशन की समस्या ज्यादातर सुनने को मिलती है। नारियल का सेवन करने से इस तरह की समस्याएं दूर की जा सकती हैं।
  • नारियल हमारी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।
  • प्रेगनेंसी के दौरान एचआईवी, फ्लू, दाद जैसी बीमारियां होने से बचने के लिए नारियल बहुत ही फायदेमंद होता हैं
  • नारियल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटीवायरल तत्व होने के कारण यह प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के लिए कवच का काम करता हैं।
  • गर्भावस्था के दौरान सीने में जलन की भी समस्या रहती है। इससे छुटकारा पाने के लिए नारियल पानी का सेवन करना फायदेमंद रहेगा।
  • नारियल पानी में जो पोषक तत्व पाए जाते हैं वो मां के साथ-साथ शिशु के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इसके साथ ही नारियल पानी पीने से भ्रूण का विकास अच्छी तरह होता है।
  • प्रेग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस और थकान से राहत पाने के लिए नारियल पानी पी सकते हैं।
  • नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट कम्पोजिशन काफी होता है, जो शरीर को डायरिया, उल्टी और अधिक पसीना निकलने के कारण होने वाले डिहाइड्रेशन से बचाए रखता है।

प्रेगनेंसी में नारियल पानी पीने का सही समय क्या है?

  • नारियल पानी का सेवन आप कभी भी कर सकते हैं, इसे आप दिन के समय या रात में भी पी सकते हैं, लेकिन कुछ खास समय पर पीने से इसके फायदे डबल हो जाते हैं।
  • खाली पेट करें नारियल पानी का सेवन- सुबह उठते ही खाली पेट नारियल पानी का सेवन करने से इसके कई फायदे मिल सकते हैं, नारियल पानी में लॉरिक एसिड पाया जाता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ ही मेटाबॉजिल्म को बढ़ाता है और वजन कम करने में भी मदद करता है,
  • गर्भवती महिलाओं के लिए भी नारियल पानी का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, इससे डिहाईड्रेशन और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल मिलता है, साथ ही प्रेग्नेंसी में होने वाली दिक्कतें जैसे मॉर्निंग सिकनेस और हार्टबर्न की समस्या भी दूर होती है।
  • वर्कआउट से पहले और बाद में- नारियल पानी को बेस्ट नेचुरल ड्रिंक माना जाता है, यह बॉडी को हाइड्रेट रखने और वर्कआउट से पहले एनर्जी को बूस्ट करने में मदद करता है
  • खाना खाने से पहले- खाना खाने से पहले अगर आप नारियल पानी पीते हैं तो इससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है, नारियल पानी का सेवन करने से डाइजेशन सही रहता है,
  • रात में सोने से पहले- नारियल पानी से आने वाली खुशबू आपके दिमाग को शांत करने में मददकरती है, इससे एंग्जाइटी और हार्ट बीट को स्लो करने में मदद मिलती है
  • हैंग ओवर का फायदेमंद इलाज- अगर आप हैंगओवर से बचना चाहते हैं तो इसके लिए नारियल पानी आपके काफी काम आ सकता है, शराब का सेवन करने से शरीर में डिहाइड्रेशन की दिक्कत होती है, जिससे सुबह उठने पर आपको सिर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है, ऐसे में नारियल पानी खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को रिस्टोर करने में मदद करता है।

प्रेगनेंसी में नारियल पानी कब नहीं पीना चाहिए?

  • नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है जिससे आपको ठंड लगने की परेशानी हो सकती है।
  • हाई ब्लड प्रेशर के लिए दवा खाने वाले लोगों को नारियल पानी ज्यादा नहीं पीना चाहिए।

प्रेगनेंसी में कितने महीने तक नारियल पानी पीना चाहिए?

  • गर्भवती महिलाओं को प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में मॉर्निंग सिकनेस और थकान की शिकायत ज्‍यादा रहती है इसलिए इस दौरान नारियल पानी का सेवन करना सबसे ज्‍यादा फायदेमंद रहता है।
  • इस तिमाही में ही भ्रूण के दिमाग का विकास हो रहा होता है इसलिए उसे इस दौरान पोषक तत्‍वों की सबसे अधिक जरूरत होती है।

नारियल पानी पीने से क्या नुकसान हो सकता है?

  • ब्लड प्रेशर
  • पेट संबंधी
  • सर्दी-जुकाम

प्रेगनेंसी में एक दिन में कितना नारियल पानी पीना चाहिए?

  •  रोजाना 2-3 नारियल पानी का सेवन किया जा सकता है।

प्रेग्नेंसी के लिए कौन से डॉक्टर को दिखाए?

  • General Physicians

RELATED VIDEO : 

  1. abdomen ultrasound : https://youtu.be/QUa03xX6tp4
  2. Female Reproductive Tract Ultrasound : https://youtu.be/IDZeQ0krZ_E
  3. mammography : https://youtu.be/RIRW1XPvu0A

RELATED ARTICLE : 

  1. Right way to confirm pregnancy : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/05/26/
  2. Abortion & Mis-carriage in 1st trimester : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/05/26/
  3. sonography : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/06/03/

 

VISIT OUR WEBSITE 

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/

This video Covers the information about:

Benefits of drinking coconut water during pregnancy? Which doctor to see for pregnancy?

PUBLISHED BY HEALTHS RAINBOW

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »