आंख का बार-बार फड़कना के क्या कारण हैं?

12 Likes Comment Views : 1224

Eyelid Twitches

आंख का बार-बार फड़कना क्या है?

Eyelid Twitches

आंख का बार-बार फड़कना एक सामान्य परेशानी है। मेडिकल टर्म में आंख का बार-बार फड़कना मायोकेमिया कहा जाता है। आईलिड ट्विचिंग होने पर आंख की निचली पलक तेजी से फड़कने लगती है और इसी कारण से आंख का ऊपरी हिस्सा भी फड़कने लगता है। कई बार तो आंख कुछ मिनटों या सेकंड्स तक फड़कने के साथ ही अपने आप रुक भी जाता है, लेकिन कभी-कभी आईलिड ट्विचिंग लगातार कई सप्ताह तक फड़कने लगती है। अगर कई दिनों तक सिर्फ आईलिड ट्विचिंग हो, तो इससे कोई नुकसान नहीं हो सकता है। लेकिन अगर आईलिड ट्विचिंग के साथ-साथ दर्द, जलन या चुभन जैसी तकलीफ होती है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।

 

आंख का बारबार फड़कना (आईलिड ट्विचिंग) के क्या कारण हैं?

  • तनाव
  • अनिंद्रा
  • आंख पर ज्यादा दबाव पड़ना
  • एलर्जी
  • बेल्स पाल्सी

 

इन ऊपर बताये कारणों के अलावा अन्य कारण भी हो सकते हैं आंख फड़कने के। इसके अन्य कारणों में शामिल है?

  • कैफीन का सेवन
  • एल्कोहॉल का सेवन
  • पोषक तत्वों की कमी
  • दवाओं का सेवन

 

आंख फड़कने के कारण ये हो सकते हैं। लेकिन अगर ये सामान्य सी परेशानी लगातार रहने लगे तो डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। इस आर्टिकल में आगे समझेंगे डॉक्टर से कब मिलना चाहिए।

 

आँख फड़कने पर कौन से डॉक्टर से कब करें कंसल्ट?

यदि आप निम्नलिखित लक्षणों में से किसी का अनुभव करते हैं, तो आपको डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। इन लक्षणों में शामिल है:

  • एक हफ्ते से ज्यादा आईलिड ट्विचिंग होना
  • आईलिड या चेहरे के मसल्स का लटकना
  • आंखों लाल होना
  • आंखों के आकार में परिवर्तन आना
  • आंखों से पानी आना
  • आंख के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों का फड़कना

 

आईलिड ट्विचिंग से बचने के घरेलू उपाय क्या है?

अगर आप बार-बार आंख फड़कने (Eyelid Twitches) की समस्या से परेशान रहते हैं, तो कुछ घरेलू उपायों को फॉलो कर इस परेशानी को दूर किया जा सकता है। इन घरेलू उपायों में शामिल है:

  • नियमित रूप से हेल्दी डायट फॉलो करना। जैसे सुबह ब्रेकफास्ट में दूध, अंडा, ओट्स और फलों का सेवन करना। लंच के दौरान दाल, हरी सब्जी, रोटी, चावल और सलाद खाएं। स्नैक्स के दौरान हेल्दी स्नैक्स का विकल्प ढूंढें जैसे फ्रूट सैंडविच या उबले अंडे। वहीं डिनर के दौरान रोटी, हरी सब्जी, दाल और सलाद का सेवन करें और साथ ही रोजाना दो से ढ़ाई लीटर पानी का सेवन करें।
  • तनाव से बचें। आप चाहें तो स्ट्रेस फ्री रहने के लिए अपने दोस्तों से बात कर सकते हैं या अपने पसंदीदा कामों को भी कर सकते हैं। ध्यान रखें तनाव की वजह से कई अन्य गंभीर शारीरिक परेशानी शुरू हो सकती है। इसलिए तनाव से बचकर रहें।
  • रेग्यूलर 7 से 8 घंटे सोने की आदत डालें। सोने के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। यह भी ध्यान रखें की सोने से 3 से 4 घंटे पहले कैफीन जैसे चाय या कॉफी का सेवन न करें।

 

आईलिड ट्विचिंग के लिए कौनसे डॉक्टर को दिखाए?

Ophthalmologists

 

RELATED VIDEO :

  1. glaucoma occurs : https://youtu.be/xOfPOD6zQfU
  2. symptoms and causes of cataract : https://youtu.be/N7eBg3mliVY

 

RELATED ARTICLE : 

  1. symptoms of glaucoma : https://www.healthsrainbow.com/blog/2021/10/08/
  2. causes of cataract : https://www.healthsrainbow.com/blog/2021/10/01/531/

 

VISIT OUR WEBSITE : 

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/

 

This video Covers the information about:

What is frequent twitching of the eye? What are the causes of eye twitching (eyelid twitching)? When to consult a doctor? What are the home remedies to avoid eyelid twitching? Which doctor to see for eyelid twitching?

PUBLISHED BY HEALTHS RAINBOW

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »