जीजीटी टेस्ट क्यों किया जाता है?

10 Likes Comment Views : 1152

GAMMA-GLUTAMY TRANSPEPTIDASE TEST (GGT)

जीजीटी टेस्ट क्या होता है?

GAMMA-GLUTAMY TRANSPEPTIDASE TEST (GGT)

गामा-ग्लूटामाइल ट्रांसपेप्टिडेज़ टेस्ट रक्त में जीजीटी एंजाइम्स की मात्रा को मापता है। एंजाइम अणु होते हैं जो आपके शरीर में केमिकल रिएक्शन के लिए आवश्यक होता हैं। जीजीटी शरीर में परिवहन अणु के रूप में काम करता है जिससे दूसरे अणुओं को शरीर में स्थानांतरित करने में मदद मिलती है।

 

जीजीटी टेस्ट क्यों किया जाता है?

आपका डॉक्टर जीजीटी टेस्ट की सलाह देता है यदि उसे संदेह है कि आपका लिवर डैमेज हो गया है या आपको लिवर से संबंधित कोई बीमारी है या परेशानी है, जीजीटी टेस्ट वर्तमान में लिवर की क्षति और बीमारी का सबसे संवेदनशील एंजाइमेटिक संकेत है। यह क्षति अक्सर बहुत ज़्यादा शराब के सेवन या अन्य विषाक्त पदार्थ जैसे- ड्रग्स या जहर के सेवन से होती है।

निम्नलिखित परेशानी होने पर भी GGT टेस्ट की जा सकती है। जैसे

  • भूख नहीं लगना
  • बार-बार उल्टी आना
  • कमजोरी महसूस होना
  • पेट दर्द की परेशानी होना
  • जॉन्डिस होना
  • बार-बार टॉयलेट जाना
  • त्वचा रूखी होना

जीजीटी टेस्ट के लिए कैसे तैयारी करें?

  • डॉक्टर आपको टेस्ट के 8 घंटे पहले से कुछ नहीं खाने का निर्देश देगा और कुछ दवाइयां भी बंद कर सकता है।
  • यदि आप टेस्ट के 24 घंटे के अंदर एल्कोहॉल का थोड़ा भी सेवन करते हैं, तो इससे टेस्ट रिजल्ट प्रभावित हो सकता है।
  • इसलिए GGT टेस्ट के 8 घंटे पहले से खाद्य पदार्थों का सेवन न करें

 

जीजीटी टेस्ट के दौरान क्या होता है?

  • ब्लड टेस्ट से आपका जीजीटी लेवल मापा जा सकता है।
  • तकनीशियन आपकी बांह पर एलास्टिक बैंड बांधता है।
  • सिरिंज की मदद से ब्लड निकाला जाता है। और ब्लड निकालने वाली जगह पर थोड़ा निशान बन जाता है।

 

जीजीटी टेस्ट के बाद क्या होता है?

  • इस टेस्ट के बाद किसी तरह की खास देखभाल की जरूरत नहीं होती है। यदि डॉक्टर किसी तरह के निर्देश नहीं देता है तो आप अपनी सामान्य दिनचर्या शुरू कर सकते हैं।

 

जीजीटी टेस्ट के लिए कौन से डॉक्टर को दिखाए?

General Physicians

RELATED VIDEO :

  1. Urine culture and sensitivity test : https://youtu.be/bGT0uoWumus
  2. Microalbumin Urine test : https://youtu.be/T0wDz7rKFwc
  3. Chyle test : https://youtu.be/px-J1QeN6Ds

RELATED ARTICLE :

  1. Urine Test  : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/20/
  2. FNAC TEST : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/02/02/
  3. TLC TEST : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/01/21/

 

VISIT OUR WEBSITE 

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/

This video Covers the information about:

What is GGT Test? Why is GGT test done? How to prepare for GGT test? What happens during GGT test? What happens after GGT test? Which doctor to see for GGT test?

PUBLISHED BY HEALTHS RAINBOW

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »