हीमोग्लोबिन इलेक्ट्रोफोरेसिस टेस्ट क्यों किया जाता है?

15 Likes Comment Views : 1196

HEMOGLOBIN ELECTROPHORESIS TEST

हीमोग्लोबिन इलेक्ट्रोफोरेसिस टेस्ट क्या होता है?

HEMOGLOBIN ELECTROPHORESIS TEST

हीमोग्लोबिन इलेक्ट्रोफोरेसिस एक ब्लड टेस्ट है, जिसका प्रयोग रेड ब्लड सेल्स में मौजूद विभिन्न प्रकार की प्रोटीन को मापने के लिए किया जाता है। इस टेस्ट को हीमोग्लोबिन इवेल्यूएशन या सिकल सेल स्क्रीन भी कहा जाता है।

 

हमारे शरीर में कितने तरह के हीमोग्लोबिन होते हैं?

हमारे शरीर में कई तरह के हीमोग्लोबिन होते हैं, जैसे:

  • हीमोग्लोबिन F (Hemoglobin F) : इसे फीटल हीमोग्लोबिन भी कहा जाता है। यह हीमोग्लोबिन विकसित हो रहेभ्रूण और नवजात शिशुओं में पाया जाता है। लेकिन, जन्म के बाद यह हीमोग्लोबिन A में बदल जाता है।
  • हीमोग्लोबिन A (Hemoglobin A) : इसे एडल्ट हीमोग्लोबिन कहा जाता है। यह सबसे सामान्य तरह का हीमोग्लोबिन है। यह हेल्दी बच्चों वयस्कों में पाया जाता है।
  • हीमोM, and S) : यह दुर्लभ तरह के असामान्य हीमोग्लोबिन हैं, जो जेनेटिक म्युटेशन के कारण होते हैं।ग्लोबिन C, D, E, M, और S (Hemoglobin C, D, E,

हीमोग्लोबिन इलेक्ट्रोफोरेसिस टेस्ट क्यों किया जाता है?

हीमोग्लोबिन इलेक्ट्रोफोरेसिस से हीमोग्लोबिन लेवल को मापा जाता है और एब्नार्मल तरह के हीमोग्लोबिन का पता लगाया जाता है। इसका प्रयोग अधिकतर एनीमिया, सिकल सेल डिजीज या अन्य हीमोग्लोबिन डिसऑर्डर्स के निदान के लिए किया जाता है। अगर आपको हीमोग्लोबिन डिसऑर्डर के यह लक्षण हैं, तो आपके लिए इस टेस्ट को कराना जरूरी है:

  • थकावट
  • त्वचा का पीलापन
  • पीलिया
  • गंभीर दर्द
  • बच्चों में ग्रोथ की समस्या

हीमोग्लोबिन इलेक्ट्रोफोरेसिस टेस्ट के दौरान क्या होता है?

  • बांह के ऊपर बैंडेज या बैंड बांधता है जिससे रक्तप्रवाह रुक जाए।
  • सुई लगाने वाली जगह को दवा से साफ करेगा।
  • सुई से अटैच ट्यूब में ब्लड एकत्र होगा।
  • ब्लड सैंपल लेने के बाद बांह पर बांधी गई पट्टी खोल जी जाती है।
  • सुई लगाने वाली जगह पर रुई या पट्टी लगाई जाती है और उसे थोड़ा दबाने के लिए कहा जाता है।

Normal Hemoglobin Values

व्यसको में हीमोग्लोबिन मोलेक्युल्स की सामान्य वैल्यू को प्रतिशत में बताया जाता है। वयस्कों में हीमोग्लोबिन का प्रकार के अनुसार उसकी प्रतिशत वैल्यू इतनी होनी चाहिए:

  • हीमोग्लोबिन A: 95%–98%
  • हीमोग्लोबिन A2: 2%–3%
  • हीमोग्लोबिन F: 0.8%–2%
  • हेमोग्लोबिन्स S, C, D, E, और अन्य: 0%

बच्चों में हीमोग्लोबिन F का लेवल अधिक होता है और उसके बाद हीमोग्लोबिन A और A2 आते हैं।

  • नवजात शिशु में हीमोग्लोबिन F : 50%–80%
  • 6 महीने तक के बच्चे में हीमोग्लोबिन F: 8%
  • 6 महीने से अधिक उम्र के बच्चे में हीमोग्लोबिन F : 1%–2%

 

हीमोग्लोबिन इलेक्ट्रोफोरेसिस टेस्ट के लिए कौन से डॉक्टर को दिखाए?

General Physicians

RELATED VIDEO :

  1. Urine culture and sensitivity test : https://youtu.be/bGT0uoWumus
  2. Microalbumin Urine test : https://youtu.be/T0wDz7rKFwc
  3. Chyle test : https://youtu.be/px-J1QeN6Ds

RELATED ARTICLE :

  1. Urine Test  : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/20/
  2. FNAC TEST : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/02/02/
  3. TLC TEST : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/01/21/

 

VISIT OUR WEBSITE 

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/

This video Covers the information about:

What is Hemoglobin Electrophoresis Test? How many types of hemoglobin are there in our body? Why is hemoglobin electrophoresis test done? Which doctor to see for hemoglobin electrophoresis test?

PUBLISHED BY HEALTHS RAINBOW

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »