बार्थोलिन सिस्ट के लक्षण क्या हैं?

16 Likes Comment Views : 1210

BARTHOLIN’S CYST

बार्थोलिन सिस्ट क्या है?

BARTHOLIN’S CYST

बार्थोलिन के सिस्ट में बार्थोलिन की ग्रंथियां योनि के द्वार पर हर तरफ मौजूद होती हैं। इन ग्रंथियों से लिक्विड का स्राव होता है, जिससे योनि में चिकनाई होती है। कभी-कभी इन ग्रंथियों के खुलने की जगह जब बाधित हो जाती हैं, तो उससे निकलने वाला लिक्विड दोबारा ग्रंथि में वापस चला जाता है। इसके कारण सूजन हो जाती है, जिसमें दर्द नहीं होता है, इसे बार्थोलिन का सिस्ट या बार्थोलिन सिस्ट कहते हैं।

बार्थोलिन सिस्ट क्‍यों हो जाती है?

  • चोट लगने के कारण बार्थोल‍िन स‍िस्‍ट की समस्‍या हो सकती है।
  • बैक्‍टीर‍ियल संक्रमण के कारण बार्थोल‍िन स‍िस्‍ट हो सकती है।
  • गोनोर‍िया और क्‍लैमाइड‍िया के कारण भी स‍िस्‍ट की समस्‍या हो सकती है।
  • अगर स‍िस्‍ट संक्रम‍ित होती है तो उसमें फोड़ा हो सकता है।

बार्थोलिन सिस्ट के लक्षण क्या हैं?

  • बार्थोलिन सिस्ट होने पर योनि के द्वार पर दर्दनाक गांठ महसूस होती है
  • इसके होने पर चलने या बैठने के दौरान बेचैनी या असहजता का महसूस होना।
  • सिस्ट होने पर शारीरिक संबंध के दौरान दर्द होना।
  • इस सिस्ट के होने पर बुखार को आपको बना रह सकता है।

बार्थोलिन सिस्ट होने के कारण क्या है?

  • बार्थोलिन के सिस्ट होने का कारण बर्थोलिन ग्लैंड का सिक्रीशन भी है, जब लिक्विड पदार्थ जमा हो जाता है तब जब ग्रंथि का द्वार बंद हो जाता है, जिससे लिक्विड नहीं निकल पाता है।
  • ऐसा संक्रमण या चोट के कारण हो सकता है। यह सिस्ट संक्रमित होती है, जिससे फोड़ा हो सकता है। कई बार बैक्टीरिया भी इस संक्रमण का कारण होते है।
  • यौन संचारित संक्रमणों जैसे गोनोरिया और क्लैमाइडिया के कारण भी बार्थोलिन सिस्ट हो जाता है।

बार्थोलिन सिस्ट की समस्‍या से कैसे बचें?

बार्थोल‍िन स‍िस्‍ट की समस्‍या से बचने के ल‍िए न‍िम्‍न उपाय अपनाएं-

  • वजाइना की साफ-सफाई का ध्‍यान रखें।
  • आपको हेल्‍दी डाइट का सेवना करना चाह‍िए।
  • संतुल‍ित आहार के साथ पर्याप्‍त मात्रा में पानी का सेवन जरूरी है।
  • हर दिन अंडरव‍ियर बदलें, वजाइना को क्‍लीन रखना जरूरी है।

बार्थोलिन सिस्ट होने पर किस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें?

  • यदि यौनी पर दर्द के साथ गांठ आपको महसूस हो रही है तो।
  • यदि घर में ही गर्म पानी में प्रभावित हिस्से सिकाई करने के बाद भी तकलीफ न जाएं और दर्द गंभीर है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
  • सिस्ट होने पर यदि आपकी उम्र 40 वर्ष से अधिक है, और योनि के द्वार पर गांठ हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं, ये कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

RELATED VIDEO :

  1. why girls do not gain weight : https://youtu.be/I7JwCL9J3GE?list=PLhVMst_kSsFifsOwFURxVV9_70K2VT48t
  2. Why do girls have more headaches : https://youtu.be/oxP-sUPDuvo?list=PLhVMst_kSsFifsOwFURxVV9_70K2VT48t
  3. Postpartum hemorrhage : https://youtu.be/hY5WxJ-DpEA?list=PLhVMst_kSsFifsOwFURxVV9_70K2VT48t

RELATED ARTICLE :

  1. IVF treatment : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/06/02/
  2. Endometrial Thickness : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/05/31/
  3. Bloating Cause : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/07/02/

VISIT OUR WEBSITE : 

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthsrainbow.com/

This video Covers the information about:

What is Bartholin Cyst? What are the symptoms of Bartholin cyst? What causes Bartholin’s cyst? In what situation to contact the doctor if there is a Bartholin cyst? For more information about Bartholin cyst, watch this video:

PUBLISHED BY HEALTHS RAINBOW

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »