खांसी में क्या खाये?

14 Likes Comment Views : 1275

WHAT TO EAT IN COUGH

खांसी में क्या खाये?

lung cough

खांसी में क्या खाये?

  • केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है! और ये शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है! इसके साथ ही इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स बॉडी में इम्यूनिटी बढ़ाते हैं! इसीलिए जुकाम-खांसी में केले का सेवन बंद ना करें!
  • चाय या गर्म नींबू पानी में शहद मिलाकर पीने से खांसी में काफी हद तक आराम मिल सकता है!
  • सर्दी-खांसी से छुटकारा पाने के लिए गुड़ को अदरक के साथ गर्म करके खाना चाहिए!
  • खांसी में दालचीनी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है! इसके लिए शहद और दालचीनी को मिलाकर इनका पाउडर बना लें और फिर पानी में मिलाकर पी लें!
  • कच्चे लहसुन का सेवन कर सर्दी-खांसी को ठीक कर सकते हैं!खांसी के लिए लहसुन एक बेहतर घरेलू उपाय माना जाता है!
  • खांसी से राहत पाने के लिए फलों में अनानास का सेवन सबसे बेहतर माना जाता है! अनानास में स्वाभाविक रूप से पाए जाने वाले एंजाइमों का मिश्रण खांसी और बलगम को दबाने में मदद कर सकता है!
  • लौंग का उपयोग सदियों से जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता रहा है! इसमें एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेट्री और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो खांसी से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं!
  • सीजनल खांसी में दही का सेवन करना अच्छा होता है, क्योंकि इसमें मौजूद बैक्टीरिया खाना पचाने में आपकी मदद करते हैं। लेकिन जिन लोगों को हमेशा ही खांसी बनी रहती है, उन्हें दही नहीं खाना चाहिए।
  • खांसी होने पर अदरक की चाय पीना बहुत अच्छा होता है। इससे गले में कफ से आराम मिलता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है, जिससे संक्रमण से लड़ने की क्षमता प्रदान होती है।
  • खांसी और सीने में जलन से तुंरत राहत पाने के लिए तुलसी बहुत फायदेमंद है। इसके लिए तुलसी के कुछ पत्तों का पेस्ट बनाकर इसे गर्म करें। अब इस पेस्ट को अपनी छाती पर लगाएं। खांसी से बहुत आराम मिलेगा।
  • हल्दी प्रभावी रूप से खांसी से छुटकारा दिलाती है। हल्दी में प्रकिर्तिक चिकित्सा गुण होते हैं, जो खांसी से राहत दिलाने के लिए बहुत अच्छे हैं।
  • प्याज में भी खांसी से राहत देने वाले गुण होते हैं। प्याज में नेचुरल एंटीबायोटिक और एक्सपेक्टोरेंट गुण होते हैं, जो फेफड़ों में जमे बलगम को बाहर निकालते हैं।
  • खांसी-जुकाम में गाजर का जूस काफी फायदेमंद होता है लेकिन बर्फ के साथ इसका सेवन न करें।
  • खांसी के साथ बलगम भी है तो आधा चम्मच काली मिर्च को देसी घी के साथ मिलाकर खाएं। आराम मिलेगा।
  • अनार के जूस में थोडा अदरक और पिपली का पाउडर डालने से खांसी को आराम मिलता है।
  • अलसी के बीजों को मोटा होने तक उबालें और उसमें नीबू का रस और शहद भी मिलाएं और इसका सेवन करें। जुकाम और खांसी से आराम मिलेगा।

खांसी क्या है?

खांसी वात, पित्त, कफ के असंतुलन के कारण होती है। अस्वस्थ भोजन, एवं जीवनशैली के कारण शरीर में वात एवं कफ दोष होने लगते हैं, इससे खांसी होने लगती है। खांसी मुख्यतः कफ दोष के कारण होती है।

खांसी के कितने प्रकार की होती है?

खांसी मुख्यतः दो प्रकार की होती हैः-

  • सूखी खांसी
  • बलगम युक्त खांसी

खांसी के कारण क्या है?

खांसी की बीमारी होने के निम्न कारण हो सकते हैंः-

  • वायरल संक्रमण के कारण
  • सर्दी या फ्लू के कारण
  • प्रदूषण और धूल-मिट्टी से युक्त वातावरण के कारण।
  • अधिक धूम्रपान करने के कारण।
  • टीबी (Tuberculosis) या दमा रोग होने के कारण।

सूखी खांसी के कारण क्या है?

सूखी खांसी इन कारणों से होती हैः-

  • नाक और गले में किसी बाहरी पदार्थ के कारण एलर्जी होने से सूखी खांसी हो सकती है।
  • प्रदूषण युक्त वातावरण में धूल या मिट्टी के कारण सूखी खांसी हो सकती है।
  • टी.बी. या दमा जैसी बीमारियां होने पर सूखी खांसी हो सकती है।
  • फेफड़ों का कैंसर होने पर सूखी खांसी हो सकती है।

खांसी के लक्षण क्या है?

यदि खांसी किसी संक्रमण के कारण होती है, तो उसके निम्न लक्ष्ण हो सकते हैं-

  • नाक से पानी आना
  • बुखार
  • साइनस में दर्द होना।
  • शरीर में दर्द और ठंड लगना
  • बलगम निकलना
  • खांसते-खांसते उल्टी करने की इच्छा होना।

गीली खांसी के लक्षण क्या है?

  • सांस लेने में घरघराहट की आवाज आना।
  • खाँसते-खाँसते कफ का निकलना।
  • सीने में जकड़न और दर्द महसूस होना।
  • सांस लेने में कठिनाई का अनुभव।

खांसी का घरेलू इलाज करने के उपाय क्या है?

  • शहद के सेवन से सूखी खांसी का इलाज
  • तुलसी के प्रयोग से खांसी का उपचार
  • सूखी खांसी का इलाज अदरक से
  • सूखी खांसी का उपचार नमक से
  • प्याज से खांसी की बीमारी का उपचार
  • मुलेठी के उपयोग कर खांसी का इलाज
  • गिलोय के प्रयोग से पुरानी खांसी का इलाज
  • अनार के सेवन से सूखी खांसी का उपचार
  • कफ वाली खांसी में सरसों का प्रयोग लाभदायक
  • गीली खांसी में बादाम का इस्तेमाल फायदेमंद
  • बलगम वाली खांसी में काली मिर्च का प्रयोग
  • हल्दी के इस्तेमाल से होती है खांसी ठीक

खांसी के लिए कौन से डॉक्टर को दिखाए?

General Physicians

RELATED VIDEO :

  1. causes mucus : https://youtu.be/86JBOJ2eo_w
  2. dry cough : https://youtu.be/e1z36TMKZ6k
  3. types of cough : https://youtu.be/0gKjNaf7t_g

RELATED ARTICLE :

  1. WHAT TO EAT IN COUGH : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/02/07/
  2. symptoms of coughhttps://www.healthsrainbow.com/blog/2021/08/28/
  3. Viral Fever : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/24/

VISIT OUR WEBSITE 

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/

This video Covers the information about:

What to eat in cough? Which doctor to see for cough? Watch this video for more information about cough:

PUBLISHED BY HEALTH RAINBOW

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »