हिचकी आने के क्या कारण होते है?

22 Likes Comment Views : 1225

HICCUP

हिचकी क्यों आती है?

hiccup

पेट व फेफड़े के बीच स्थित डायाफ्राम और पसलियों की मांसपेशी में संकुचन हिचकी आने की प्रमुख वजह है। डायाफ्राम के सिकुड़न से फेफड़ा तेजी से हवा खींचने लगता है, इसी के चलते व्यक्ति को हिचकी आती है। इसके अलावा हिचकी आने का एक कारण पेट से भी जुड़ा है। खाना खाने या गैस के चलते पेट बहुत ज्यादा भरा हो तो उससे भी हिचकी आती है।

 

हिचकी आने का क्या मतलब है?

हिचकी आने का सबसे बड़ा कारण पेट और फेफड़े के बीच स्थित डायफ्राम और पसलियों की मांसपेशी में संकुचन है। डायफ्राम के सिकुड़न से फेफड़ा तेजी से हवा खींचने लगता है, जिसकी वजह से किसी को भी हिचकी आ सकती है। इसके अलावा खाना खाने या गैस के चलते पेट बहुत ज्यादा भरा हुआ महसूस होता है तब भी हिचकी आ सकती है।

 

हिचकी आने के क्या कारण होते है?

  • अधिक मात्रा में खा-पी लेने के कारण हिचकी आने की समस्या होने लगती है।
  • मनुष्य के अधिक मात्रा में धूम्रपान करने व शराब का सेवन करने से  हिचकी आने लगती है।
  • यदि व्यक्ति जोर-जोर से ठहाके लगता है तो हिचकी आने का यह भी     एक कारण हो सकता है।
  • मनुष्य के अधिक मसालेयुक्त पदार्थ खाने के कारण हिचकी आने लगता है।
  • खाने में अधिक जल्दबाजी करने के कारण हिचकी आने की समस्या हो जाती है।
  • व्यक्ति के पेट फूलने की समस्या होने के कारण हिचकी आना शुरू हो जाता है।

 

हिचकी के लक्षण क्या है?

  • हिचकी आने का एक ही लक्षण होता है। इसमें पेट, गले और छाती में दबाव महसूस होता है। व्यक्ति के बात करने पर हिचकी आने लगती है।

 

हिचकी आने से क्या नुकसान होता है?

अगर आपको एक मिनट में औसतन 4-6 हिचकी आती है, तो यह सामान्य है, लेकिन 2 दिनों तक लगातार हिचकी आना सेहत के लिए सही संकेत नहीं है। डॉक्टर्स कहते हैं, कि दो दिनों से ज्यादा होने वाली हिचकी या फिर एक महीने से ज्यादा रहने वाली हिचकी गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्या का संकेत हो सकती है।

 

बार बार हिचकी आए तो क्या करें?

  • हालांकि कभी-कभी हिचकी आने की वजह जल्‍दी-जल्‍दी भोजन निगलना या ज्‍यादा तीखा खा लेना भी होता है,
  • हिचकी लगातार आ रही हो तो एक चम्मच चीनी मुंह में डाल लें, इससे हिचकी तुरंत रुक जाएगी,
  • इसके अलावा पानी पीने से भी हिचकी रुकती है!

 

हिचकी के लिए कौन सी टेबलेट आती है?

होम्योपैथी : इस रोग के लिए नक्स वोमिका 30, मेगाफॉस 30 और काजुपुटम दवाएं दी जाती हैं। इन्हें दिन में 3-4 बार लेना होता है लेकिन इलाज के दौरान मिर्च-मसाले वाले खाने से परहेज करें और तनावमुक्त रहें। आयुर्वेद : लसोड़े की चटनी दिन में तीन बार चाटने से हिचकी आनी बंद हो जाती है।

 

छोटे बच्चे को हिचकी आने पर क्या करना चाहिए?

हिचकियां रोकने के तरीके

  • अगरबच्‍चे ने ठोस आहार खाना शुरू कर दिया है जो उसकी  जीभ पर थोड़ी-सी चीनी रख दें!
  • हिचकियांआने पर शिशु को अपनी गोद में उल्‍टा लिटाएं या कंधे पर रखें और उसकी पीठ को सर्कुलर मोशन में मलें!
  • हर बार दूध पिलाने के बादबच्‍चे को कंधे पर रखकर डकार जरूर दिलवाएं।

 

हिचकी बंद करने के लिए क्या खाना चाहिए?

 

  • हिचकी जल्दी राहत पाने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में नींबू का टुकड़ा चूसें।

LEMON TASTE

 

  • एक गिलास पानी में 2-3 इलायची उबालकर पीने से लाभ मिलता है।

ELACHI WATER

 

  • एक गिलास ठण्डे पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने सेहिचकी से जल्दी राहत मिलती है।

HONEY WATER

 

  • हिचकी रोकने के उपाय के लिए एक चम्मच चीनी को मुंह में रख कर चूसें, तथा उसके बाद पानी पी लें।

SUGAR MOUTH

 

हिचकी का इलाज क्या है?

  • कुछ लोगो की हिचकी अपने आप ठीक हो जाती है। लेकिन जिन लोगो की हिचकी ठीक नहीं हो पाती उनके चिकित्सीय कारण होते   है। इन कारणों का इलाज चिकिस्तक से इलाज करवाना चाहिए।
  • हिचकी का इलाज करने के लिए डॉक्टर मरीज के कारणों के आधार पर उनको दवाइयों की खुराक दे सकते है।
  • यदि दवाइयों से हिचकी की समस्या हल नहीं होती है तो डॉक्टर मरीज के फ्रनिक नस को बंद करने के लिए एनेस्थेटिक का इंजेक्शन दे सकते है।
  • कुछ मामलो में डॉक्टर मशीन के द्वारा मरीज के वैगस नस में जरा सी विद्युतीय उत्तेजना कर सकते है।

 

हिचकी रोकने के लिए घरेलु उपचार क्या है?

  • व्यक्ति को हिचकी रोकने के लिए नींबू का सेवन करना चाहिए।कार्बोनेटड युक्त पेय पदार्थ को अधिक मात्रा में नहीं पीना चाहिए।
  • गैस बनाने वाले भोजन से परहेज करे।
  • भोजन को हमेशा धीरे-धीरे व छोटे निवाले में सेवन करे।
  • व्यक्ति को एक ग्लास पानी पीने की जरूरत होती है।
  • जीभ के भीतर शक्कर के दाने रखकर धीरे धीरे खाना चाहिए।
  • ठंडे पानी के साथ लहसुन को मिलाकर पानी को धीरे-धीरे पीना चाहिए।
  • हिचकी आने पर कुछ क्षण के लिए श्वास को रोक कर रखना चाहिए।
  • हिचकी आने के समय अपने जीभ को सख्त रखे।

 

हिचकी होने पर कौन से डॉक्टर को दिखाए?

  • Physicians

 

RELATED VIDEO :

  1. mouth cancer : https://youtu.be/BalmsRddYE0
  2. symptoms of oral cancer : https://youtu.be/yen6-WcJEAo
  3. Mouth Ulcer : https://youtu.be/nUiDpbBiiTw

 

RELATED ARTICLE :

  1. MOUTH CANCER : https://www.healthsrainbow.com/blog/2021/08/28/166/
  2. Dry mouth syndrome : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/25/
  3. Hand, foot and mouth disease : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/21/

 

VISIT OUR WEBSITE : 

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/

 

This video Covers the information about:

Why does hiccups come? What is the point of hiccups? What are the causes of hiccups? What are the symptoms of hiccups? What is the harm caused by hiccups? What to do if hiccups occur again and again? Which tablet comes for hiccups? Ways to prevent hiccups?  What should be eaten to stop hiccups? What is the cure for hiccups? What is the home remedy to prevent hiccups? See which doctor when you have hiccups?

PUBLISHED BY HEALTH RAINBOW

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »