साइनोसाइटिस क्या होता है?

21 Likes Comment Views : 1283

SINUSITIS

साइनोसाइटिस क्या होता है?

sinus

नाक के आसपास चेहरे की हड्डियों में नम हवा के रिक्त स्थान होते हैं, जिन्हें साइनस कहते हैं। इन साइनस की अंदरुनी सतह (श्लेष्मा झिल्ली) में एलर्जी या किसी अन्य कारण से सूजन आ जाए तो साइनोसाइटिस की समस्या हो जाती है। यह सूजन बैक्टीरिया या वायरस के संक्रमण से पैदा होती है।

साइनस में क्या क्या प्रॉब्लम होती है?

साइनस नाक का एक रोग है। आयुर्वेद में इसे प्रतिश्याय नाम से जाना जाता है। सर्दी के मौसम में नाक बंद होना, सिर में दर्द होना, आधे सिर में बहुत तेज दर्द होना, नाक से पानी गिरना इस रोग के लक्षण हैं। इसमें रोगी को हल्का बुखार, आंखों में पलकों के ऊपर या दोनों किनारों पर दर्द रहता है।

साइनस कितने दिन तक रहता है?

एक्यूट साइनस: इसमें सर्दी लगने के लक्षण अचानक उभर आते हैं, जैसे नाक जाम होना या उसका बहना और चेहरे में दर्द होना। यह अवस्था 8-10 दिन बाद भी खत्म नहीं होती बल्कि आमतौर पर चार हफ्ते तक बनी रहती है।

साइनस को जड़ से कैसे खत्म करें?

  • साइनसाइटिस की वजह से नाक बह रही है तो स्टीम लेना बेहद फायदेमंद रहेगा!
  • चेहरे पर गर्म तौलिया रखें साइनसाइटिस में अक्सर नाक बंद हो जाती है! जिसकी वजह से सिर भारी सा रहता है!
  • गर्म लिक्विड लेंसाइनस की दिक्कत है तो गर्म-गर्म लिक्विड पिएं!
  • पर्याप्त आराम करें

साइनस में नाक में भारीपन क्यों होता है?

आम जुकाम में नाक के अन्दर साइनस की खुलने की जगह बन्द हो जाती है। ऐसा म्यूकोसा के सूज जाने के कारण होता है। इससे साइनस में भारीपन महसूस होता है। लेकिन संक्रमण को गुफओं में जानेसे भी यह सूजन कुछ हदतक रोकती है।

साइनोसाइटिस कितने प्रकार के होते है?

  • तीव्र साइनोसाइटिस (Acutesinusitis)- इस प्रकार में लक्षण अचानक शुरू होकर दो से चार हफ्तों तक तकलीफ रहती है।
  • मध्यम तीव्र साइनोसाइटिस (SubAcute sinusitis)- इस प्रकार में साइनस में सूजन चार से बारह हफ्तों तक रहती है।
  • जीर्ण साइनोसाइटिस (Chronicsinusitis)- इस प्रकार में लक्षण बारह हफ्तों से अधिक समय तक रहता है।
  • आवर्तक साइनोसाइटिस (Recurrentsinusitis)- इस प्रकार में रोगी को सालभर बार-बार साइनासाइटिस की समस्या होती रहती है।

साइनस होने के कारण क्या है?

  • जुकाम
  • प्रदूषण
  • एलर्जी
  • अस्थमा
  • नाक की हड्डी बढ़ना
  • भोजन-खान-पान में बरती गई लापरवाही भी साइनस का कारण बन सकती है।

साइनस होने के लक्षण क्या है?

  • सिरदर्द
  • खांसी
  • थकान
  • बुखार और बेचैनी
  • आवाज में बदलाव
  • आँखों के ऊपर दर्द
  • सूंघने की शक्ति कमजोर होना

साइनस से बचने के लिए क्या खाये?

  • खजूर,
  • किशमिश,
  • सोंठ,
  • अजवायन,
  • हींग,
  • लौकी,
  • कद्दू
  • मूंग के अलावा ताजा सब्जियों का सूप पिएं।
  • सुबह खाने से पहले या खाने के बाद रोज एक आंवला खाएं।

साइनस में क्या नहीं खाना चाहिए?

  • म्यूकस बनाने वाले आहार जैसे कि मैदे की चीजें,
  • अण्डे,
  • चॉकलेट्स,
  • तले और प्रोसेस्ड आहार,
  •  शक्कर और डेरी उत्पाद,
  • कैफीन,
  • गन्ने का रस,
  • दही,
  • चावल,
  • केला,
  • आइसक्रीम,
  • कोल्ड ड्रिंक,
  • तीखा खाने से बचें।

साइनस होने पर कौन से डॉक्टर को दिखाए?

  • General Physicians

RELATED VIDEO : 

  1. human papilloma virus : https://youtu.be/Bezy6jDkphY
  2. viral infection : https://youtu.be/roN8QkglD1Q
  3. viral fever : https://youtu.be/pckF4PPoBmw

RELATED ARTICLE : 

  1. Nipah Virus : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/12/
  2. Rotavirus : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/12/
  3. Zika Virus : https://www.healthsrainbow.com/blog/2021/12/11/

VISIT OUR WEBSITE 

  1. https://www.healthsrainbow.com/
  2. https://www.healthyvedics.com/

This video Covers the information about:

What is sinusitis? What is the problem in sinus? How long does sinus last? How to get rid of sinus? Why is there heaviness in the nose in the sinuses? Which tablet to take if the nose is blocked in the sinus? What are the types of sinusitis? Causes of sinus? Symptoms of sinus? What to eat to avoid sinus? What not to eat in sinus Should I see which doctor if I have sinus?

PUBLISHED BY HEALTH RAINBOW

You might like

About the Author: healthsrainbow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »