PNEUMONIA
निमोनिया क्या होता है?
निमोनिया में फेफड़े संक्रमित हो जाते हैं, निमोनिया होने पर वायुकोष में तरल पदार्थ या मवाद भर जाता है. जिसकी वजह से कफ, बुखार, ठंड लगना और सांस लेने में तकलीफ के साथ खांसी हो सकती है, बैक्टीरिया, वायरस और कई तरह के सूक्ष्मजीव निमोनिया का कारण बन सकते हैं!
निमोनिया क्यों होता है?
- निमोनिया मुख्य रूप से बैक्टीरिया या वायरस द्वारा और कम आम तौर पर फफूंद और परजीवियों द्वारा होता है।
निमोनिया किसे होता है?
- निमोनिया नवजात, छोटे बच्चों, 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, कमजोर इम्यून सिस्टम वाले या फिर पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को आसानी से हो जाता है, अगर वक्त रहते इसका इलाज ना किया गया तो इससे मरीज की जान भी जा सकती है!
निमोनिया के लक्षण क्या होते है?
- निमोनिया होने पर फ्लू जैसे लक्षण महसूस होते हैं। ये लक्षण धीरे-धीरे या फिर तेजी से विकसित हो सकते हैं।
- निमोनिया का मुख्य लक्षण खाँसी है।
- रोगी कमजोर और थका हुआ महसूस करता है।
- बलगम वाली खाँसी से ग्रस्त होना।
- रोगी को बुखार के साथ पसीना और कंपकंपी भी हो सकती है।
- रोगी को सांस लेने में कठिनाई होती है, या फिर वो तेजी से सांस लेने लगता है।
- सीने में दर्द होना।
- बेचैनी महसूस होना।
- भूख कम लगना।
निमोनिया क्या खाने से होता है?
- निमोनिया से पीड़ित व्यक्ति को अधिक मीठे का सेवन करने से बचना चाहिए।
- डाइट में खासतौर पर प्रोसेस्ड फूड और शीतल पेय शामिल करने से बचें।
निमोनिया क्या खाने से नहीं होता है?
- साबुत अनाज साबुन अनाज जैसे क्विनोआ, ब्राउन राइस, जई, जौ में कार्बोहाइड्रेट सामग्री इस समय के दौरान शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है!
- प्रोटीन से भरपूर फूड्स
- पानी
- पत्तेदार सब्जियां
- विटामिन सी
- प्रोबायोटिक्स
- हल्दी
निमोनिया होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?
- भारी, गरिष्ठ, तला, मिर्च-मसालेदार ठोस भोजन का सेवन न करें। ये सब निमोनिया में नुकसान करने वाले पदार्थ होते हैं |
- निमोनिया में ठंडा, फ्रिज का पानी, आइसक्रीम, ठंडे पेय न लें।
- शराब, तंबाकू जैसे उत्तेजक पदार्थ न खाएं।
- जूठे बर्तनों में रखी या बासी खाने-पीने की चीजें सेवन न करें।
- दही-मट्ठा का सेवन न करें।
- निमोनिया में घी-तेल और इनसे बने चिकनाई वाले पदार्थ भी न लें।
- मैदे के उत्पाद, खटाई, मांस-मछली, तरबूज का सेवन भी न करें।
- व्यायाम और ज्यादा परिश्रम भी न करें।
निमोनिया का आयुर्वेदिक या घरेलु इलाज क्या है?
- लहसुन लहसुन में सबसे ज्यादा एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं।
- हल्दी न्यूमोनिया होने पर दूध में एक चम्मच हल्दी का पाउडर मिला कर पीने से काफी फायदा होता है।
- अदरक सर्दियों में अदरक का इस्तेमाल करने से काफी फायदा होता है।
- शहद
- मेथी
निमोनिया होने पर कौन से डॉक्टर को दिखाए?
-
Pulmonologists
RELATED VIDEO :
- human papilloma virus : https://youtu.be/Bezy6jDkphY
- viral infection : https://youtu.be/roN8QkglD1Q
- viral fever : https://youtu.be/pckF4PPoBmw
RELATED ARTICLE :
- Nipah Virus : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/12/
- Rotavirus : https://www.healthsrainbow.com/blog/2022/04/12/
- Zika Virus : https://www.healthsrainbow.com/blog/2021/12/11/
VISIT OUR WEBSITE
This video Covers the information about:
What is pneumonia, Why is pneumonia, Who has pneumonia, What are the symptoms of pneumonia, Pneumonia is caused by eating what, Pneumonia is not caused by eating?
PUBLISHED BY HEALTH RAINBOW